Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi water supply Alert: दिल्लीवालों के लिए जरूरी खबर, कल इन 12 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

Delhi water supply Alert: दिल्लीवालों के लिए जरूरी खबर, कल इन 12 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली जल बोर्ड अलर्ट: दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, 9 मार्च, 2026 को दिल्ली के 12 से ज़्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा. इसका मतलब है कि इन इलाकों में पानी की कमी होगी.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-03-08 21:51:26

Mobile Ads 1x1
Delhi water supply Alert: दिल्ली में होली के बाद से गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है, लोगों के हाफ-टी-शर्ट में भी पसीने छूट रहे हैं और  उनके कमरों में पंखे चल रहे हैं. यह गर्मी पानी की किल्लत को भी साथ लेकर आई है. दिल्ली जल बोर्ड ने पानी को लेकर जरूरी जानकारी जारी की है.
 
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, सोमवार यानी 9 मार्च, 2026 को दिल्ली के 12 से ज़्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा. इसका मतलब है कि इन इलाकों में पानी की कमी होगी. अगर आप इन 12 इलाकों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है.
 
कौन से 12 इलाकों में पानी की कमी होगी?

 दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, पीतमपुरा, शालीमार बाग, A3 ग्रीन अपार्टमेंट्स, पश्चिम विहार, BG1/SFS, पश्चिम विहार, केशवपुरम, लॉरेंस रोड, त्रिनगर, रामपुरा, अशोक विहार, ब्लॉक D करम पुरा, 444 (लाल क्वार्टर्स), मादीपुर और 208 (SFS) मादीपुर में कल पानी नहीं आएगा.
 
दिल्ली जल बोर्ड ने X पर किया पोस्ट

 दिल्ली जल बोर्ड ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वॉटर अलर्ट, UGR और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के सालाना फ्लशिंग प्रोग्राम की वजह से, 09 मार्च, 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से काफ़ी पानी जमा कर लें. हमें हुई परेशानी के लिए अफ़सोस है और आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.
 
क्या है पानी की कमी का कारण?

 दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की कमी का कारण यह भी बताया है अंडरग्राउंड तालाबों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों को फ्लश करने के सालाना प्रोग्राम से पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा. 
 
फरवरी में भी कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई रही थी बाधित

 11 और 12 फरवरी, 2026 को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही थी. उस समय, दिल्ली जल बोर्ड ने बताया था कि चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी एक पाइपलाइन की मरम्मत के कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.
 
जिन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही, उनमें हिरणकूदना, बक्करवाला गांव और लोकनायक पुरम शामिल हैं. टिकरी गांव, मुंडका गांव, नीलवाल गांव, किशनगढ़ और महरौली स्वर्ण पार्क में भी पानी की सप्लाई बाधित रही. गौरतलब है कि दिल्ली में पानी एक बड़ा मुद्दा है, जिसके लिए आम आदमी को अक्सर जूझना पड़ता है.

MORE NEWS