<
Categories: दिल्ली

Delhi Lakshmi Yojana को लेकर बड़ा एलान, महिलाओं के खाते में पेंशन की तारीख फाइनल

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी जानकारी सामने आई है. इस मामले में सरकार ने पेंशन वितरण की तारीख तय कर दी है. 5 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को अब आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हो गया है. सरकार ने पेंशन वितरण की तारीख तय कर दी है. 26 अगस्त से पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति का आधिकारिक पत्र दिया जाएगा. वहीं 1 सितंबर से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इससे लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचेगी.

तालकटोरा स्टेडियम में खास कार्यक्रम

दिल्ली सरकार की ओर से 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसी कार्यक्रम से पात्र महिलाओं को योजना के तहत पेंशन स्वीकृति पत्र देने की शुरुआत होगी. सरकार का कहना है कि यह कदम योजना से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में जरूरी है. पत्र मिलने के बाद लाभार्थियों को अपनी पेंशन के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा.

1 सितंबर से सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

योजना के तहत स्वीकृत पेंशन की राशि 1 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए पैसा पहुंचने से महिलाओं को भुगतान लेने के लिए किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने योजना से जुड़े आवेदनों की जांच और मंजूरी की प्रक्रिया को भी तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ जल्द मिल सके.

मुख्यमंत्री ने खुद की योजना की समीक्षा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में योजना की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा के अलावा जिला स्तर पर गठित स्वीकृति, निगरानी और शिकायत निवारण समितियों के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में आवेदन मिलने से लेकर उसकी जांच, पात्रता की पुष्टि और मंजूरी तक की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों के मामलों का निस्तारण तय समयसीमा के अंदर किया जाए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST