<
Categories: मनोरंजन

प्यार या पागलपन: यश के फैन ने सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा, यश ने पूरा करने से किया इनकार, हैरान कर देगा किस्सा

Yash Fan Suicide Case: केजीएफ स्टार यश के एक 25 वर्षीय फैन की आत्महत्या कर ली थी. मांड्या के रहने वाले रामकृष्ण ने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था. उसने अंतिम संस्कार में यश और सिद्धारमैया को आने के लिए कहा था.

Yash Fan Suicide Case: केजीएफ स्टार यश के एक 25 वर्षीय फैन की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया. मांड्या के रहने वाले रामकृष्ण ने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था. इसमें उसने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए लिखा था कि उसके अंतिम संस्कार में अभिनेता यश और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शामिल हों. 

रामकृष्ण ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?

पुलिस के मुताबिक, रामकृष्ण ने अपने नोट में खुद को जिंदगी में असफल बताया था. उसने लिखा कि वह न तो अपनी मां के लिए अच्छा बेटा बन सका और न ही अपने भाई के लिए अच्छा भाई. इसके अलावा उसने प्रेम संबंध में भी खुद को असफल बताया. उसने अपनी जिंदगी में आगे कुछ भी बाकी नहीं होने की बात लिखते हुए यह कदम उठाया.

आखिरी इच्छा नहीं की पूरी

जब रामकृष्ण की मौत और उसकी आखिरी इच्छा की जानकारी यश तक पहुंची तो अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दुख जताया. यश ने कहा कि फैंस का प्यार कलाकारों के लिए गर्व की बात है लेकिन किसी फैन की मौत को प्यार की मिसाल नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने उम्मीद जताई कि रामकृष्ण की आत्मा को शांति मिले. वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी रामकृष्ण के गांव पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान या विकल्प नहीं हो सकती.

लोग नजरिए का कर रहे सम्मान

हाल ही में इंडिया टीवी के आप की अदालत शो में यश रजत शर्मा के शो में पहुंचे थे. उनसे इस बारे में जब सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि आखिर वे वहां क्यों नहीं गए? यश का सवाल सुनकर लोग उनके नजरिए का सम्मान कर रहे हैं. उनसे सवाल किया गया कि उनके एक फैन ने सुसाइड कर लिया था. उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि वो यश और सिद्धारमैया उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे लेकिन यश नहीं पहुंचे.

अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गए यश?

यश ने वहां न जाने को लेकर कहा कि अगर वो इस अंतिम संस्कार में जाते, तो कहीं न कहीं आत्महत्या को बढ़ावा देते. इस तरह से जो भी उन्हें अपने घर बुलाना चाहता, वो आत्महत्या कर सकता था. इसके कारण उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया. उनका ये बयान अब चर्चा में बना हुआ है. लोग उनके इस नजरिए की तारीफ कर रहे हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST