<
Categories: दिल्ली

Delhi Liquor Shops Timing: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, छात्र प्रदर्शन के बीच शराब की दुकानों के समय में बदलाव, जानें नई टाइमिंग

Delhi Liquor Shops Timing: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर शराब खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है.दिल्ली सरकार ने छात्र प्रदर्शन के बीच तीन दिनों तक शराब की दुकानों के समय में बदलाव किया है.

Delhi Liquor Shops Timing: राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक शराब खरीदने वालों को पहले से योजना बनानी होगी. दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के बंद होने का समय अस्थायी रूप से बदल दिया है. अब शुक्रवार से रविवार तक सभी शराब की दुकानें रात 10 बजे की बजाय 8 बजे बंद होंगी. यह फैसला जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर लिया गया है.

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानों के समय में बदलाव की सिफारिश की थी. इसके बाद यह फैसला लागू किया गया. फिलहाल शहर में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे खुलती हैं, लेकिन अगले तीन दिनों तक उनका संचालन रात 8 बजे तक ही होगा.

पुलिस ने जताई कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

पुलिस का कहना है कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व स्थिति का फायदा उठाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसी संभावना जताई गई है कि शाम के समय शराब पीने के बाद कुछ लोग उपद्रव, तोड़फोड़ या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने जैसी घटनाओं में शामिल हो सकते हैं.

स्पेशल ब्रांच ने सरकार को भेजा था पत्र

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने प्रधान सचिव (गृह एवं वित्त) को पत्र लिखकर शराब की दुकानों के समय में बदलाव का अनुरोध किया था. पत्र में कहा गया कि मिली खुफिया जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्व मौजूदा हालात का फायदा उठाकर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. इसी इनपुट के आधार पर आबकारी विभाग ने समय में बदलाव का फैसला लिया.

तीन दिन बाद फिर होगी समीक्षा

फिलहाल यह व्यवस्था तीन दिनों के लिए लागू की गई है. हालांकि, यदि जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में विरोध-प्रदर्शन जारी रहता है या सुरक्षा एजेंसियां जरूरत महसूस करती हैं, तो शराब की दुकानों के समय पर लगी यह पाबंदी आगे भी बढ़ाई जा सकती है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST