Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > ‘लड़कियां यहां तड़वाने आती हैं’, कैमरे पर युवक का शर्मनाक बयान; वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

‘लड़कियां यहां तड़वाने आती हैं’, कैमरे पर युवक का शर्मनाक बयान; वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Shameful Comment on Women: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक ने महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 26, 2026 11:29:59 IST

Mobile Ads 1x1

Women Safety: राजधानी दिल्ली से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ युवक ने किसी खास स्थान पर महिलाओं की मौजूदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिस वीडियो को देख लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. देखें वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो? 

एक्स हैंडल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली के सरदार पटेल द्वार का है. इस वीडियो में दिखता है कि एक युवक वहां खड़े कुछ अन्य युवकों से सवाल करता है, जो नाश्ता कर रहे होते हैं. वीडियो में वो तीनों युवक कहते हैं कि यहां ज्यादातर लोग पराठे खाने नहीं, बल्कि लड़कियां देखने आते हैं. आगे उन्हीं तीनों में से एक युवक कहता है कि उस जगह कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो चाहती हैं कि लोग उन्हें देखें. फिर वो लड़का कहता है कि इसीलिए यहां रात को ये दुकान लगाई जाती है, जैसे लोग आएं और लड़कियों को देखें. ये तुच्छ मानसिकता सोच वाले युवक का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

भड़के नेटिजंस

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस का गुस्सा भड़क उठा. एक यूजर ने कहा, ‘भारत में अधिकतर पुरुषों की यही वास्तविक सोच है. मुझे नहीं लगता कि भारत अगले 10 वर्षों में भी प्रगति कर रहा है.’ वहीं एक ने बोला, ‘क्या हमारे पास इन गवार जाहिलों के लिए कोई समाधान है?’ इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह बेहद चौंकाने वाला है. ऐसे लोगों को सिर्फ जेल ही मिलनी चाहिए.’

सोशल मीडिया पर यूजर्स संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच और उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को लेकर फैल रही आपत्तिजनक सोच और भाषा पर सवाल खड़े करती है.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > ‘लड़कियां यहां तड़वाने आती हैं’, कैमरे पर युवक का शर्मनाक बयान; वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 26, 2026 11:29:59 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS