Shameful Comment on Women: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक ने महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की है.
युवक ने महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी
Women Safety: राजधानी दिल्ली से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ युवक ने किसी खास स्थान पर महिलाओं की मौजूदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिस वीडियो को देख लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. देखें वीडियो.
एक्स हैंडल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली के सरदार पटेल द्वार का है. इस वीडियो में दिखता है कि एक युवक वहां खड़े कुछ अन्य युवकों से सवाल करता है, जो नाश्ता कर रहे होते हैं. वीडियो में वो तीनों युवक कहते हैं कि यहां ज्यादातर लोग पराठे खाने नहीं, बल्कि लड़कियां देखने आते हैं. आगे उन्हीं तीनों में से एक युवक कहता है कि उस जगह कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो चाहती हैं कि लोग उन्हें देखें. फिर वो लड़का कहता है कि इसीलिए यहां रात को ये दुकान लगाई जाती है, जैसे लोग आएं और लड़कियों को देखें. ये तुच्छ मानसिकता सोच वाले युवक का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस का गुस्सा भड़क उठा. एक यूजर ने कहा, ‘भारत में अधिकतर पुरुषों की यही वास्तविक सोच है. मुझे नहीं लगता कि भारत अगले 10 वर्षों में भी प्रगति कर रहा है.’ वहीं एक ने बोला, ‘क्या हमारे पास इन गवार जाहिलों के लिए कोई समाधान है?’ इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह बेहद चौंकाने वाला है. ऐसे लोगों को सिर्फ जेल ही मिलनी चाहिए.’
सोशल मीडिया पर यूजर्स संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच और उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को लेकर फैल रही आपत्तिजनक सोच और भाषा पर सवाल खड़े करती है.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…