Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Marathon 2026: डीएमआरसी का बड़ा फैसला, इन रूट्स पर दिल्ली मेट्रो का बदला समय, रविवार को घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Delhi Marathon 2026: डीएमआरसी का बड़ा फैसला, इन रूट्स पर दिल्ली मेट्रो का बदला समय, रविवार को घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Delhi Metro Update: 22 फरवरी को इन लाइनों पर सुबह मेट्रो सेवा जल्दी शुरु हो जाएगी. लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने यह फैसला लिया है. येलो लाइन, ब्लू लाइन, वायलेट लाइन आपका कौन सा रूट है, चेक करें.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-20 14:07:54

Mobile Ads 1x1
Marathon 2026: नई दिल्ली मैराथन 2026 में भाग लेने वाले सभी लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम रविवार यानी 22 फरवरी को सुबह 3:30 बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू करेगी. येलो लाइन, ब्लू लाइन और वायलेट लाइन की सेवाएं जल्दी शुरू हो जाएंगी.
 
नई दिल्ली मैराथन एक वार्षिक दौड़ प्रतियोगिता है. जिसमें पूर्ण मैराथन दूरी की दौड़ शामिल होती है. इसे राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के रूप में भी जाना जाता है और एनईबी स्पोर्ट्स द्वारा इसका आयोजन होता है. आयोजित किया जाता है. यह दौड़ करने वालों को देश के सर्वश्रेष्ठ धावकों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौता प्रदान करता है, और कुछ अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का भी मौका दिया जाता है.

दिल्ली मेट्रो की सुविधा

दिल्ली मेट्रो ने X पर एक पोस्ट में सूचित किया, ‘नई दिल्ली मैराथन 2026 के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए, रविवार, 22 फरवरी 2026 को दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 3:30 बजे से शुरू होंगी और सुबह 6:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलती रहेंगी. इसके बाद निम्नलिखित लाइनों पर रविवार का नियमित समय सारणी लागू होगा: येलो लाइन: समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, ब्लू लाइन: द्वारका सेक्टर-21 – नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली, वायलेट लाइन: कश्मीरी गेट – राजा नहर सिंह. अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं रविवार के नियमित समय सारणी के अनुसार चलेंगी.



भारत की राष्ट्रीय मैराथन

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त नई दिल्ली मैराथन, भारत की राष्ट्रीय मैराथन है. यह अपने 11वें संस्करण में, कॉग्निजेंट नई दिल्ली मैराथन 2026 में 30,000 से अधिक धावकों का स्वागत करने की आशंका है. इसमें विशिष्ट एथलीट, कॉर्पोरेट टीमें और रक्षाकर्मी शामिल होंगे. मैराथन का आयोजन 22 फरवरी 2026 को निर्धारित है. मैराथन सुबह 4:00 बजे से शुरू होगी, इसके बाद ओपन मैराथन सुबह 4:05 बजे होगी. हाफ मैराथन सुबह 6:15 बजे होगी, 10 किमी की दौड़ सुबह 7:45 बजे और 5 किमी की दौड़ सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है. अलग-अलग समय पर शुरू होने वाली इन दौड़ों के कारण, भीड़ को नियंत्रित करने में मेट्रो सेवाओं की खास योगदान रहती है.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Marathon 2026: डीएमआरसी का बड़ा फैसला, इन रूट्स पर दिल्ली मेट्रो का बदला समय, रविवार को घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-20 14:07:54

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS