<
Categories: दिल्ली

Delhi MCD Parking: दिल्ली में पार्किंग की समस्या होगी खत्म? MCD ने 6 हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए बनाया बड़ा प्लान

Delhi MCD Parking: दिल्ली में पार्किंग की परेशानी को देखते हुए MCD ने 6 हजार गाड़ियों को पार्क करने के लिए प्लानिंग की है. कहा जा रहा है कि अलग-अलग इलाकों में पार्किंग बनाई जा रही है, जहां 6 हजार गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी.

Delhi MCD Parking: दिल्ली में पार्किंग को लेकर लोगों को परेशानी होती है. पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोगों को अपनी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करनी पड़ती है. हालांकि पार्किंग की सुविधा से काफी हद तक राहत के लिए प्लानिंग की जा रही है. शुक्रवार को MCD अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यवस्थित पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की योजना के तहत, छह जिलों में 14 मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा है. इन सभी परियोजनाओं में कुल मिलाकर 6,052 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी.

ये प्रस्तावित परियोजनाएं सेंट्रल, सेंट्रल नॉर्थ, वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट, ईस्ट और ओल्ड दिल्ली जिलों में फैली हुई हैं. इनमें से पहले चार जिलों में तीन-तीन पार्किंग सुविधाएं, जबकि ईस्ट और ओल्ड दिल्ली में एक-एक सुविधा बनाने की योजना है.

कहां-कहां बनेगी पार्किंग?

सबसे बड़ी परियोजना ईदगाह रोड स्थित नबी करीम में प्रस्तावित है, जिसमें 2,142 वाहनों के खड़े होने की क्षमता होगी. इसके अलावा, अन्य परियोजनाएं करोल बाग, पीतमपुरा, शालीमार बाग, जनकपुरी और प्रीत विहार जैसे व्यस्त कमर्शियल और रिहायशी इलाकों में बनाई जाएंगी. ये प्रस्ताव ऐसे समय में आए हैं जब शहर के कई हिस्सों में, खासकर घनी आबादी वाले इलाकों और कमर्शियल हब में, पार्किंग की जगह मिलना और सड़क किनारे की जगह का प्रबंधन करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. यहां सीमित जगह के लिए वाहनों के बीच होड़ लगी रहती है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन 14 परियोजनाओं में से ओल्ड दिल्ली के बाद सेंट्रल नॉर्थ जिले में सबसे ज्यादा पार्किंग सुविधाएं प्रस्तावित हैं. यहां तीन सुविधाओं में कुल 1,277 ECS (इक्विवेलेंट कार स्पेस) की क्षमता होगी.

पजल पार्किंग बनाई जाएगी

इनमें पीतमपुरा में 400 ECS वाली ‘पज़ल पार्किंग’, शालीमार बाग में 187 ECS वाली मल्टीलेवल शटल/पज़ल पार्किंग, और रानी बाग में 690 ECS वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग शामिल हैं. नॉर्थ ईस्ट जिले में नंद नगरी, बाबरपुर और शास्त्री पार्क में तीन परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें कुल 1,057 वाहन खड़े किए जा सकेंगे. अधिकारियों ने बताया कि शास्त्री पार्क में प्रस्तावित सुविधा की क्षमता 577 ECS होगी. इसमें एक बेसमेंट, एक स्टिल्ट फ्लोर और चार अतिरिक्त मंजिलें होंगी.

वेस्ट जिले में कितनी गाड़ियां हो सकेंगी पार्क

आंकड़ों के मुताबिक, वेस्ट जिले में 576 ECS की कुल क्षमता वाली तीन परियोजनाएं प्रस्तावित हैं. इनमें हरि नगर के DDU अस्पताल कम्युनिटी सेंटर और जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर में ‘पज़ल पार्किंग’ सुविधाएं, तथा मादीपुर के कम्युनिटी सेंटर में कमर्शियल स्पेस के साथ एक मल्टीलेवल पार्किंग सुविधा शामिल है. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में प्रस्तावित तीन सुविधाओं में, जहाँ कुल 800 वाहनों के खड़े होने की जगह होगी, करोल बाग के अजमल खान रोड और ओल्ड राजेंद्र नगर की परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा, प्रीत विहार मार्केट के कम्युनिटी सेंटर में भी 200 वाहनों के लिए एक पार्किंग सुविधा प्रस्तावित की गई है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: MCD Parking

Recent Posts

U19 Asia Cup 2026: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने मचाया धमाल

India vs Nepal Under 19: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत ने नेपाल को 10…

Last Updated: November 6, 2026 16:15:07 IST

Dhanteras Puja: धनतेरस पर घर की इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए न भूलें ये परंपरा

Dhanteras Puja: धनतेरस पर खरीदारी और भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी व कुबेर देव की पूजा…

Last Updated: November 6, 2026 16:08:21 IST

लियो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सनलाइट विद्यालय में दिवाली समारोह और स्नेह मिलन समारोह आयोजित

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 नवंबर: लियो ग्रुप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित सनलाइट विद्यालय में उत्साहपूर्वक…

Last Updated: November 6, 2026 15:37:16 IST

LG Electronics के शेयर में आएगी तेजी? मुनाफा 26% बढ़ा, Jefferies ने दिया 1,950 रुपये का नया टारगेट

LG Electronics का मुनाफा 26% बढ़ा है. Jefferies ने BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट…

Last Updated: November 6, 2026 15:37:06 IST

वृंदावन के कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज पर दुष्कर्म का आरोप, आश्रम में महिला से जबरदस्ती का दावा; ऑडियो भी वायरल

Dr Indradev Maharaj: वृंदावन के चर्चित कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज पर ठाणे जिले में दुष्कर्म…

Last Updated: November 6, 2026 15:31:36 IST

फर्जी कॉल करने वालों पर सरकार का डिजिटल स्ट्राइक! स्पैम कॉल्स में 99% की भारी गिरावट दर्ज, 55-56 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक

भारत में स्पैम कॉल्स में 99% की गिरावट आई है. सरकार ने संचार साथी के…

Last Updated: November 6, 2026 15:21:18 IST