<
Categories: देश

वृंदावन के कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज पर दुष्कर्म का आरोप, आश्रम में महिला से जबरदस्ती का दावा; ऑडियो भी वायरल

Dr Indradev Maharaj: वृंदावन के चर्चित कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज पर ठाणे जिले में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. बिहार की रहने वाली एक महिला ने उन पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

Dr Indradev Maharaj: वृंदावन के चर्चित कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज इन दिनों एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं. उनके खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की खबर सामने आई है. बिहार की रहने वाली एक महिला ने उन पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि पारिवारिक परेशानियां दूर करने का भरोसा देकर उसे वृंदावन के आश्रम में बुलाया गया था. वहां दिसंबर 2023 में उसके साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की गई. मामले में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

अप्रैल 2023 में महाराज से ली थी दीक्षा

महिला के मुताबिक, अप्रैल 2023 में उसने डॉ. इंद्रदेव महाराज से दीक्षा ली थी. इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा. महिला का आरोप है कि महाराज ने उसकी पारिवारिक परेशानियां खत्म कराने में मदद करने की बात कही थी. इसी भरोसे के चलते वह दिसंबर 2023 में अपनी दो बेटियों के साथ वृंदावन स्थित आश्रम पहुंची थी.

कमरे में बुलाकर जबरदस्ती का आरोप

शिकायत में महिला ने बताया कि आश्रम में रात के समय कथावाचक ने उसे अपने कमरे में अकेले बुलाया. आरोप है कि वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए. महिला ने यह भी दावा किया है कि बाद में उसे अश्लील वीडियो कॉल किए गए और धमकियां भी दी गईं.

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप भी चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि इस रिकॉर्डिंग में कथावाचक महिला से कपड़े उतारने के लिए कह रहे हैं. ऑडियो में महिला की ओर से सहमति जताने जैसी आवाज भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इस ऑडियो की असलियत की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुणे में दर्ज कराई जीरो FIR

कहा जा रहा है कि महिला ने पहले मथुरा पुलिस से भी शिकायत की थी. आरोप है कि वहां सुनवाई नहीं होने पर उसने पुणे में जीरो FIR दर्ज कराई. बाद में इस मामले को जांच के लिए मथुरा पुलिस के पास भेज दिया गया. इसके अलावा ठाणे जिले में भी कथावाचक के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

U19 Asia Cup 2026: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने मचाया धमाल

India vs Nepal Under 19: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत ने नेपाल को 10…

Last Updated: November 6, 2026 16:15:07 IST

Dhanteras Puja: धनतेरस पर घर की इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए न भूलें ये परंपरा

Dhanteras Puja: धनतेरस पर खरीदारी और भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी व कुबेर देव की पूजा…

Last Updated: November 6, 2026 16:08:21 IST

Delhi MCD Parking: दिल्ली में पार्किंग की समस्या होगी खत्म? MCD ने 6 हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए बनाया बड़ा प्लान

Delhi MCD Parking: दिल्ली में पार्किंग की परेशानी को देखते हुए MCD ने 6 हजार…

Last Updated: November 6, 2026 15:54:43 IST

लियो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सनलाइट विद्यालय में दिवाली समारोह और स्नेह मिलन समारोह आयोजित

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 नवंबर: लियो ग्रुप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित सनलाइट विद्यालय में उत्साहपूर्वक…

Last Updated: November 6, 2026 15:37:16 IST

LG Electronics के शेयर में आएगी तेजी? मुनाफा 26% बढ़ा, Jefferies ने दिया 1,950 रुपये का नया टारगेट

LG Electronics का मुनाफा 26% बढ़ा है. Jefferies ने BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट…

Last Updated: November 6, 2026 15:37:06 IST

फर्जी कॉल करने वालों पर सरकार का डिजिटल स्ट्राइक! स्पैम कॉल्स में 99% की भारी गिरावट दर्ज, 55-56 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक

भारत में स्पैम कॉल्स में 99% की गिरावट आई है. सरकार ने संचार साथी के…

Last Updated: November 6, 2026 15:21:18 IST