Delhi MCD Bulldozer Action: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में प्रशासन का देर रात को बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. यह कार्रवाई रामलीला मैदान के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के नजदीक अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई.
Delhi MCD Bulldozer Action
Delhi MCD Bulldozer Action: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में प्रशासन का देर रात को बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. यह कार्रवाई रामलीला मैदान के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के नजदीक अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई. पहले तो यहां पर सुबह 8 बजे से कार्रवाई होने की बात सामने आई थी लेकिन तड़के करीब 1:30 बजे से प्रशासन का एक्शन यहां देखने को मिला. भारी पुलिसबल के साथ इस काम को अंजाम दिया गया. इस दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया और विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. इसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा भी करना पड़ा. इस दौरान 5 पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की, जिसमें मस्जिद से सटे अवैध डिस्पेंसरी और बारात घर को गैरकानूनी घोषित किया गया था. कार्रवाई के दौरान पत्थरबाज़ी हुई जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस सीसीटीवी के जरिए उपद्रवियों की खोज कर रही है. साथ ही हंगामा करने वालों पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर ऐसी उम्मीद नहीं थी. पुलिस के अनुसार, यह घटना केवल 25-30 लोगों द्वारा की गई. रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को बंद किया गया है. सुबह 11 बजे के बाद ट्रैफ़िक प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है. कार्रवाई के दौरान फेज-ए-इलाही मस्जिद की 0.195 एकड़ जमीन को छोड़कर बाकी अवैध निर्माण, जिसमें लाइब्रेरी, डिस्पेंसरी और बैंक्वेट हॉल को गिराया गया . अभी इस इलाके में बीएनए की धारा 164 लागू है.
सूत्रों के अनुसार, बैंकिट हाल के बुकिंग का किराया 1 लाख रुपए था. जांच में पाया गया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करके अनधिकृत निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं थी. इस कार्रवाई में तकरीबन 10 से 17 बुलडोजर और जेसीबी मशीनें लगाई गईं. साथ ही 70 से ज्यादा डंपर को भी तैनात किया गया, जिससे जगह का मलबा हटाया जा सके. मौके पर नगर निगम के 150 से ज्यादा कर्मचारी भी मौजूद रहे. इस कार्रवाई के चलेत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस ने लगभग 1000 जवान तैनात रहे. इनमें 9 जिलों के डीसीपी रैंक के अधिकारी शामिल थे. सुरक्षा के मद्देनजर रैपिड एक्शन फोर्स की टीम भी मौके पर बुलाई गई.
बता दें कि मस्जिद की तरफ जाने वाले सभी जगहों पर बैरिकेडिंग की गई. ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही थी. जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई तो भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे. कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया और पथराव शुरु कर दिया. पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस के मुताबिक, स्थिति अब नियंत्रण में है और कार्रवाई पूरी हो चुकी है. बता दें कि दिसंबर में एमसीडी ने रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया था. हाईकोर्ट ने मस्जिद से सटे अवैध ढांचों को हटाने के निर्देश दिए थे. इसके बाद मस्जिद प्रबंधन समिति ने इसे चुनौती दी थी लेकिन अंतरिम रोक नहीं मिली. यह कार्रवाई पुरानी दिल्ली के संवेदनशील इलाके में हुई. यहां पहले भी अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो चुके हैं. ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को दूसरा ऑप्शन खोजने के बारे में कहा गया था.
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…