<
Categories: देश

Today weather 7 January: भयानक शीतलहर, कोहरा और बारिश को लेकर IMD ने क्या किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल?

Today weather 7 January: ठंड का कहर जारी है. तो चलिए जानते हैं 7 जनवरी 2025 को मौसम का हाल. भारत में उत्तरी क्षेत्रों में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा.

Today weather 7 January: ठंड का कहर जारी है. तो चलिए जानते हैं 7 जनवरी 2025 को मौसम का हाल. भारत में उत्तरी क्षेत्रों में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा. इसी के साथ मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया, जो कि तीन राज्यों के बारे में बताया गया है. उत्तर भारत के 11 शहरों में शीतलहर की चेतावनी है. कोलकाता में आज 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. जनवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ. सुबह का सफर करने वालों को भी अलर्ट किया गया है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में आज सर्दी बढ़ने वाली है. 

इन तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में देश के दक्षिणी राज्य केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया. इस दौरान मछुआरों को सावधान रहने के लिए कहा गया. बारिश की वजह से इन तीनों राज्यों में टेम्प्रेचर में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बारिश हुई थी. 

शीतलहर को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 जनवरी के लिए नॉर्थ इंडिया के 21 शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया. इन शहरों में प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बिजनौर, आगरा, टुंडला और मुजफ्फरनगर शामिल हैं. यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. साथ ही सुबह के टाइम दिल्ली में भी शीतलहर देखने को मिलेगी, इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. वहीं, पंजाब के शहरों में गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा में सुबह के वक्त लगभग 15 की रफ्तार से शीतलहर चलेगी. अगर बात की जाए हरियाणा के शहरों की तो यहां पर गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है.

दिल्ली में मौसम ऐसा रहेगा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली का मौसम लोगों को परेशान करने वाला है. विभाग के अनुसार, यहां पर सुबह से लेकर दोपहर के 11 बजे तक खतरनाक शीतलहर चल सकती है. दिल्ली में आज यानी 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. लोगों को सुबह के वक्त बहुत ही अलर्ट रहने की जरूरत है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अलावा शहर में कई जगह कोहरा होने से लोगों को गाड़ी चलाने पर सावधानी बरतने की हिदायद दी गई. 

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल की बात करें तो मनाली के कई भागों में बर्फबारी के संकेत हैं. मनाली का मौसम -20 और शिमला में 1 डिग्री तापमान जाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मनाली, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू जिलों में खतरनाक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया. 

faiz ilahi masjid news

उत्तराखंड में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बुधवार यानी आज मौसम बदलने की संभावना जताई है. उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में जमीन पर पाले गिरने की संभावना जताई गई. यहां के शहरों में चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में शीतलहर का भयानक प्रकोप देखने को मिलेगा. नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में 10 से ज्यादा जिलों में भीषण शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया. इन जिलों में चुरू, हनुमानगढ़, अलवर, टोंक, बूंदी, झुंझुनूं, सीकर और कोटा शामिल हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई. 

मध्य प्रदेश में कंपा देगी ठंड

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज 7 जनवरी बुधवार को राजधानी भोपाल, खंडवा, रतलाम, सीहोर, उज्जैन, विदिशा और ग्वालियर में भीषण शीतलहर से लोगों के हाड कांपने वाले हैं. राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई गई.

Recent Posts

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST