<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR News: दिल्ली-NCR से हटा GRAP-3, अब WFH वालों को भी जाना होगा ऑफिस? स्कूलों का भी हाइब्रिड मोड होगा बंद!

GRAP 3 Restrictions: दिल्ली-NCR में GRAP 3 की सारी पाबंदियां हटा दी गई है. ग्रैप-1 और 2 के तहत लागू प्रतिबंध का राजधानी में सख्ती से पालन किया जाएगा.

GRAP 3 Restrictions: दिल्ली–NCR में GRAP 3 की सारी पाबंदियां खत्म कर दी गई है. वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने के बाद यह फैसला लिया गया है. राजधानी में एक्यूआई बुधवार को 327 रहा. जिसके बाद GRAP 3 हटाने का ऐलान किया गया. 

दिल्ली-NCR से हटाया गया GRAP 3

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि “मैं सभी दिल्लीवासियों को सूचित करना चाहता हूं कि CAQM के आदेश अनुसार दिल्ली में अब GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं और राजधानी में GRAP-2 लागू है.“

WFH वालों को जाना पड़ेगा ऑफिस

उन्होंने आगे कहा कि “इसी के तहत दफ़्तरों में 50% Work From Home की व्यवस्था खत्म कर दी गई है और स्कूलों में चल रहा हाइब्रिड मोड भी अब बंद कर दिया गया है. अब आगे से सभी व्यवस्थाएं GRAP-2 के नियमों के अनुसार ही चलेंगी.“ यह नई घोषणा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा जीआरएपी के GRAP 3 के तहत प्रतिबंधों को रद्द करने के तुरंत बाद आई है.

CAQM ने जारी किया आदेश

हालांकि, सीएक्यूएम ने कहा कि “21 नवंबर को अधिसूचित जीआरएपी के पहले और दूसरे GRAP के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और पूरे एनसीआर में इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदूषण का स्तर फिर से न बिगड़े.” सीएक्यूएम के आदेश में कहा गया कि “जीआरएपी की उप-समिति ने वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की और हाल ही में हुए सुधार को देखते हुए जीआरएपी-3 के उपायों को वापस ले लिया गया.“

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST