<
Categories: देश

अयोध्या के बाद अब गोवा में भी ‘श्री राम’ की गूंज, PM मोदी करेंगे प्रतिमा का अनावरण; 77 फीट ऊंची है ये मूर्ती

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी गोवा के गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं. इसके लिए गोवा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

PM Modi to unveil Ram statue in Goa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भगवान राम (Lord Ram) की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने के लिए गोवा के कैनाकोना जाएंगे, जिसे एशिया की सबसे ऊंची प्रतिमा माना जाता है. यह कार्यक्रम ऐतिहासिक श्री संस्थान गोकर्ण परतागली जीवोत्तम मठ में मठ के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होगा, साथ ही एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा.

भगवान राम का प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

बता दें कि, प्रतिमा पर काम अभी भी जारी है. यह प्रतिमा गोकर्ण पर्तगाली मठ की सबसे खास प्रतिमा है. इसका स्वरुप अयोध्या की प्रतिमा से काफी ज्यादा मिलता-जुलता है. इस प्रतिमा में भगवान राम का युवा अवतार दिखाया गया है, जिसमें वह हाथों में धनुष और बाण लेकर खड़े हुए हैं. 

किसने बनाई प्रभु राम की प्रतिमा?

श्रीराम की प्रतिमा को नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के मार्गदर्शन में बनाया गया है. पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को भी उन्होंने ही डिजाइन किया था.

क्या है परतागली मठ?

परतागली मठ भारत के सबसे प्राचीन मठों में से एक है, जो अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता है. सारस्वत और व्यापक हिंदू समुदाय में इसका एक प्रमुख स्थान है. प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार द्वारा निर्मित नई कांस्य प्रतिमा का उद्देश्य भगवान राम की विरासत को उजागर करना और एक तीर्थस्थल के रूप में इस स्थल की पहचान को सुदृढ़ करना है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST