<
Categories: दिल्ली

दिल्ली में संडे को टूटा ठंड का रिकॉर्ड, राजस्थान के चुरू के बराबर पहुंच न्यूनतम तापमान; जानें कब मिलेगी राहत

Delhi Ncr Weather Today 11 January 2026 : दिल्ली-हरियाण और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है. इस बीच दिल्ली में रविवार (11 जनवरी, 2026) को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वीकेंड तक कुछ राहत मिलेगी.

Delhi Ncr Weather Today : देशभर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत ज्यादातर राज्य भीषण ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं तो वहीं दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी के दबाव के कारण भारी बारिश का अलर्ट जारी है. इस  बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 36 से 48 घंटों के लिए उत्तर भारत में भीषण ठंड और दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके भीषण ठंड की चपेट मे्ं आ गए हैं. कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ का असर साफ दिख रहा है, जहां डल झील जमने लगी है. श्रीनगर में तापमान -6 डिग्री और पहलगाम में -8 डिग्री तक गिर गया है. 

अभी और बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदान को कांपने पर मजबूर कर दिया है. हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी ने दिल्ली तक असर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे से यूपी, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा में बर्फीली हवाएं चल रही हैं.  मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के मैदानी इलाकों समेत पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है. शनिवार को दिल्ली के सैनिक फॉर्म्स के पास न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था और रविवार को 3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. 

delhi temp

दिल्ली-एनसीआर में ठंड से राहत नहीं

 IMD के मुताबिक, शीतलह और भीषण ठंड के चलते रविवार (11 जनवरी) के अलावा सोमवार (12 जनवरी) को भी दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.  वहीं राजस्थान के फतेहपुर और चूरू में पारा 3-4 डिग्री के आसपास बना हुआ है. ऐसे में दिल्ली का तापमान चुरु के बराबर पहुंच गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम पारा एक समान यानी 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा. 

वीकेंड तक बढ़ेगा तापमान!

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को पूरे दिन ठंड, कोहरा और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह मंगलवार (13 जनवरी, 2025) से न्यूनतम तापमान में में कुछ इजाफा देखने को मिलेगा और ठंड से राहत मिल सकती है. वीकेंड तक यानी 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. कुल  मिलाकर वीकेंड तक दिल्ली के लोगों को भीषण ठंड से राहत मिलने के संकेत हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST