Delhi Pitbull Attack: पिट बुल के हमले में एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. कुत्ते ने उसका आधा दाहिना कान काट लिया. बच्चे के माता-पिता ने पड़ोसियों की मदद से उसे जल्दी से बचाया और BSA हॉस्पिटल ले गए. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया और बाद में सफदरजंग हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया.
Delhi Pitbull Attack
Delhi Pitbull Attack: पिट बुल के हमले में एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. कुत्ते ने उसका आधा दाहिना कान काट लिया. बच्चे के माता-पिता ने पड़ोसियों की मदद से उसे जल्दी से बचाया और BSA हॉस्पिटल ले गए. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया और बाद में सफदरजंग हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया.
दिल्ली में एक बार फिर पिट बुल का आतंक देखने को मिला है. यह घटना प्रेम नगर इलाके में हुई. गली में खेल रहे छह साल के बच्चे पर अचानक पड़ोसी के पिट बुल ने हमला कर दिया. कुत्ता बच्चे को सड़क पर घसीटने लगा. यह देखकर कुत्ते का मालिक मौके पर पहुंचा और बच्चे को पिट बुल के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की. लेकिन पिट बुल पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ. उसने बच्चे का कान पकड़कर अपने मुंह में दबा लिया. काफी कोशिश के बाद बच्चे को पिट बुल के चंगुल से छुड़ाया गया.
पिटबुल के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. कुत्ते ने उसका आधा दाहिना कान काट लिया. बच्चे के माता-पिता ने पड़ोसियों की मदद से उसे जल्दी से बचाया और BSA हॉस्पिटल ले गए. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया और बाद में सफदरजंग हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पीड़ित और उसके पिता के बयान दर्ज किए, पिटबुल मालिक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर को शाम 5:38 बजे प्रेम नगर पुलिस स्टेशन पर एक PCR कॉल आई. कॉलर ने बताया कि एक छोटे बच्चे को पिटबुल ने बुरी तरह काट लिया है और माता-पिता उसे हॉस्पिटल ले गए हैं. पूछताछ करने पर पता चला कि 6 साल का बच्चा गली में खेल रहा था, तभी उसके पड़ोसी राजेश पाल का पिटबुल आया और उस पर हमला कर दिया.
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…