Delhi News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. ऑपरेशन क्रिस्टल फोर्ट्रेस के तहत छतरपुर के एक घर से करीब 328 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए गए हैं.
Delhi Police-NCB: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने साथ मिलकर एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है. दोनों ने साथ मिलकर नगालैंड की रहने वाली एक युवती समेत दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई आपरेशन क्रिस्टल फोर्ट्रेस के तहत की गई है. दिल्ली पुलिस-NCB ने छतरपुर स्थित किराए के फ्लैट से 262 के ड्रग्स की बरामद किए हैं. यहां से करीब 328.54 किलोग्राम मेथामफेटामाइन नामक ड्रग्स जब्त किया गया है.
दरअसल, नगालैंड की युवती ने छतरपुर में यह फ्लैट ड्रग्स तस्करी के लिए ही किराए पर लिया था. NCB ने दावा किया है कि इस ड्रग्स सिंडिकेट के तार दुबई तक जुड़े हुए हैं. साथ ही कई राज्यों में भी यह ड्रग्स नेटवर्क फैला हुआ है. दिल्ली में मेथामफेटामाइन की यह सबसे बड़ी जब्त मे से एक मानी जा रही है. एनसीबी के अनुसार, इन ड्रग्स तसकरों के नाम वारिस व एस्थर किनिमी है. इन दोनों को 20 नवंबर की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. यह दोनों मूलरुप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं. यह पिछले कुछ महीने से नोएडा सेक्टर-पांच में किराए के मकान में रह रहे थे. यह दोनों फेक सिमकार्ड, वाट्सएप, जैंगी और दूसरे एप के जरिए दुबई से लगातार जुड़े हुए थे.
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर Delhi Police-NCB को बधाई देते हुए लिखा “हमारी सरकार अभूतपूर्व गति से ड्रग माफियाओं का सफाया कर रही है. ड्रग्स की जांच में पूरी ताकत से आगे बढ़ते हुए, नई दिल्ली में ₹262 करोड़ मूल्य की 328 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ज़ब्त करके और दो लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की गई. यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी के नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए विभिन्न एजेंसियों के निर्बाध समन्वय का एक शानदार उदाहरण है. एनसीबी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को बधाई.”
खुफिया जानकारी और तकनीकी इंटरसेप्ट्स के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. इस ड्रग तस्करी में एक महिला भी शामिल है. इसी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदी की गई है. नागालैंड पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस टीम में विदेश से काम करने वाला गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है. इंटरनेशनल एनफोर्समेंट पार्टनर्स के साथ मिलकर उसे भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है.
दिल्ली में मेथमफेटामाइन की सबसे बड़ी जब्ती में से एक मानी जा रही है. शुरुआती जांच के मुताबिक, यह धंधा कई कूरियर, सेफ-हाउस और लेयर्ड हैंडलर के जरिए चल रहा था. दिल्ली से पूरे भारत और विदेशी बाजारों में इसे सप्लाई किया जा रहा था. एनसीबी ने ड्रग ट्रैफिकिंग से लड़ने के लिए देशवासियों से मदद की अपील की है. इसके लिए MANAS- नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर-1933 पर कॉल कर ड्रग्स से जुड़ी जानकारी दी जा सकती है.
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…