<
Categories: दिल्ली

बीजेपी ऑफिस के बाहर क्यों लगा राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर, उमर खालिद से तुलना पर बवाल?

दिल्ली। AI इम्पैक्ट समिट में IYC कार्यकर्ताओं के 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच चल रही बहस के बीच, BJP नेता RP सिंह ने बुधवार को एक पोस्टर के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा.

दिल्ली। AI इम्पैक्ट समिट में IYC कार्यकर्ताओं के ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट‘ को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच चल रही बहस के बीच, BJP नेता RP सिंह ने बुधवार को एक पोस्टर के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा. इसमें उनकी तुलना 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद से की गई है.

इसमें नारे के साथ लिखा है ‘देशद्रोहियों के अलग-अलग चेहरे’ यह पोस्टर दिल्ली BJP ऑफिस के बाहर लगाया गया है. पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, ‘एक ही अराजक पढ़ाई, देश विरोधियों के अलग-अलग चेहरे.’ 

पोस्टर में उमर खालिद और राहुल गांधी

ANI ने पोस्ट में बताया कि पोस्टर के एक हिस्से में उमर खालिद को आग की पृष्ठभूमि में एक मेगाफोन के साथ दिखाया गया है, जो उन्हें 2020 के दिल्ली दंगों और सीएए के विरोध प्रदर्शन से जोड़ता है. दूसरे भाग में राहुल गांधी को आईवाईसी के ‘शर्टलेस प्रदर्शनकारियों’ के साथ दिखाया गया है. जिन्होंने हाल ही में एआई इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन किया था और ‘समिट बंद करो’ और ‘भारत पर शर्म करो’ के नारे लगाए हैं. आरपी सिंह ने कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी देश को शर्मिंदा करने के लिए बनाए गए ‘टूलकिट’ का पालन कर रहे हैं.

उमर की राहुल गांधी से तुलना

आरपी सिंह ने उमर खालिद की तुलना राहुल गांधी से भी की. उन्होंने कहा कि उमर खालिद और राहुल गांधी की सोच में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने अभद्र विरोध प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओं को उकसाया. दोनों अराजकता फैलाना चाहते हैं और दुनिया भर में भारत का नाम खराब करना चाहते हैं. दिल्ली पुलिस इंटरनेशनल AI इम्पैक्ट समिट के दौरान IYC के ‘शर्टलेस विरोध प्रदर्शन’ की जांच कर रही है और इस मामले में गिरफ्तारियां की हैं. BJP ने इस हरकत को एंटी-नेशनल बताया है. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि यह युवाओं के लिए सरकारी नीतियों के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने का एक शांतिपूर्ण तरीका था.  

मामले पर चल रही कार्रवाई

बता दें कि इंडियन यूथ कांग्रेस के द्वारा जिस तरह से एआई समिट के दौरान प्रदर्शन किया गया, उसका पूरे देश में भारी विरोध हो रहा है. बीजेपी ने इसे कांग्रेस की ओछी हरकत बताते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जिसमें से हिमाचल से तीन लोगों को अरेस्ट किया गया. प्रदर्शन का यह मामला अभी तक शांत नहीं हो रहा है. 

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST

Patna Rape Case: 7 साल की बच्ची का उसके 13 साल के चचेरे भाई ने किया रेप, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागा, पुलिस ने की ये अपील

Bihar Rape Case: बिहार के पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सात…

Last Updated: April 8, 2026 19:02:13 IST