Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 10 साल बाद पति से चोरी हुए पैसे मिलने पर महिला नोट देखकर रो पड़ी. जानिए पूरा मामला.
छुपाए हुए नोट, जब 10 साल बाद मिले तो रोने लगी महिला
Woman Crying Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला हाथ में पुराने नोट लिए रोती हुई दिखाई दे रही है. नोट उसके हाथ में हैं, लेकिन अब उनका कोई मूल्य नहीं रह गया है. बताया जा रहा है कि महिला ने ये पैसे अपने पति से छिपाकर आपात स्थिति के लिए संभालकर रखे थे, लेकिन नोटबंदी के बाद वह उन्हें बदलवाना भूल गई.
जानकारी के मुताबिक, घर की सफाई के दौरान महिला की बेटी को अलमारी में रखे कुछ पुराने नोट मिले. ये 500-1000 रुपये के वे नोट थे, जिन्हें साल 2016 में बंद कर दिया गया था. वीडियो में बेटी अपनी मां से कहती सुनाई देती है कि सफाई करते समय उसे ये पैसे मिले हैं. नोट देखते ही महिला भावुक हो जाती है और रोने लगती है.
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर अपने अनुभव साझा किए. कुछ लोगों ने बताया कि उनके भी हजारों रुपये इसी तरह बेकार हो गए. एक यूजर ने लिखा कि उसे किताब में रखे 11 हजार रुपये बाद में मिले, जबकि एक अन्य ने दावा किया कि उनके घर में एक लाख रुपये तक के पुराने नोट पड़े हैं, जिनका अब कोई उपयोग नहीं है.
आपको बता दें कि नवंबर 2016 में केंद्र सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था. उस समय लोगों को सीमित अवधि के भीतर अपने नोट बैंक या आरबीआई में जमा या बदलवाने का मौका दिया गया था. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद इन नोटों को स्वीकार करना बंद कर दिया गया.
अब पुराने 1000 रुपये के नोट बदलने की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) इन्हें स्वीकार करता है. हालांकि, 2000 रुपये के नोटों को लेकर अलग व्यवस्था लागू की गई थी, जिनके लिए आरबीआई की चुनिंदा शाखाओं में जमा या बदलने की सुविधा दी गई थी. यानी कि अब ये नोट पुरी तरह खराब हैं.
Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…
गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…
Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…
CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…