<
Categories: दिल्ली

Delhi Blast को लेकर डॉ. शाहीन शाहिद ने किया ये बड़ा खुलासा, जानें क्या है विस्फोट के पीछे की सच्चाई?

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली लाल किले ब्लास्ट को लेकर डॉ शाहीन शाहिद ने अहम खुलासा किया है, आइए जानें क्या है पूरी बात.

Dr. Shaheen on Delhi Red Fort Blast: राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है, इस ब्लास्ट में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई, वहीं 24 लोग घायल हुए है. अब इस घातक हमले की जांच में एक बड़ा और अहम खुलासा हुआ है, JeM की महिला कमांडर डॉ. शाहीन शाहिद को सुरक्षा एजेंसियों ने ब्लास्ट से पहले ही गिरफ्तार किया था, गिरफ्तारी के बाद शाहीन ने कई साजिश को लेकर कई अहम खुलासे किए है. आइए विस्तार से जानें पूरी बात.

क्या था विस्फोट का मकसद?

जानकारी के लिए बता दें कि उस दिन शाम करीब  6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. भारत में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की महिला कमांडर डॉ. शाहीन शाहिद ने जांच एजेंसियों के सामने कबूल किया है कि वह और उसकी साथी डॉक्टर पिछले दो सालों से विस्फोटक जमा कर रही थीं. सूत्रों के मुताबिक, उनका मकसद भारत में किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रचना था.

पूछताछ में क्या हुए खुलासे?

पूछताछ के दौरान  डॉ. शाहीन ने कई अहम खुलासे किए. उसने बताया कि वह अपने साथियों मुज़म्मिल और आदिल के साथ मिलकर अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक इकट्ठा कर रही थी. यह पूरा काम आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के इशारे पर किया जा रहा था. जब भी वह डॉ. उमर से मिलती थी, तो वह बड़े उत्साह से घोषणा करता था कि वे देश भर में कई आतंकी हमलों की योजना बना रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियाँ शाहीन शाहिद से लगातार पूछताछ कर रही हैं और माना जा रहा है कि दिल्ली बम धमाकों से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं.

CCTV फुटेज में क्या आया सामने?

सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट में इस्तेमाल की गई सफेद i20 कार का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकलते समय कार में काला मास्क पहने एक व्यक्ति बैठा दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि वह कश्मीर निवासी उमर नबी है. दिल्ली विस्फोट के बाद, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गई है। सात डॉक्टरों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:15:13 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST