Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > ‘23 साल सीने से लगाकर पाला था…’, स्टंट की सनक ने छीन लिया इकलौता सहारा; बेटे की मौत के बाद मां की दर्दभरी पुकार

‘23 साल सीने से लगाकर पाला था…’, स्टंट की सनक ने छीन लिया इकलौता सहारा; बेटे की मौत के बाद मां की दर्दभरी पुकार

Sahil Dhaneshra Death:: दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 23 साल के युवक साहिल धनेश्रा की मौत हो गई. साहिल की मां ने आरोप लगाया कि चालक नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. महिला ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि उसकी दुनिया उजड़ गई.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-17 13:29:29

Mobile Ads 1x1

Delhi Road Accident: दिल्ली के द्वारका में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसकी कहानी आपको भावुक और हैरान कर देगी. एक सिंगल मदर ने अपने 23 साल के बेटे साहिल धनेश्रा को इस सड़क दुर्घटना में खो दिया. साहिल की मां ने रोते-बिलखते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रीलबाजी के चक्कर में एक नाबालिग द्वारा लापरवाही से एसयूवी चलाने के कारण उसके बेटे की मौत हो गई. युवक की मां ने कहा कि चालक नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था. इसके साथ ही महिला ने न्याय की गुहार लगाई है.

रील के चक्कर में हुई मौत

एएनआई से बात करते हुए साहिल धनेश्रा की मां इन्ना मकान ने बताया कि उनका बेटा 3 फरवरी की सुबह ऑफिस जा रहा था, तभी द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा ऑफिस जा रहा था और स्कॉर्पियो का ड्राइवर अपनी बहन के साथ मस्ती भरे वीडियो बना रहा था. वीडियो में गाड़ी की रफ्तार साफ दिख रही है.’ महिला ने आरोप लगाया, ‘एक तरफ ई-रिक्शा खड़ी थी. स्कॉर्पियो ने मेरे बेटे की बाइक को टक्कर मारी, फिर एक खड़ी कार से टकरा गई. उन्होंने ब्रेक तक नहीं लगाए.’ साथ ही महिला ने कहा, ‘यह महज एक दुर्घटना नहीं है. मेरे बेटे की मौत उनके फन रील की वजह से हुई. कुछ लोग सोचते हैं कि वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उनके माता-पिता अमीर हैं.’

महिला ने साझा किया वीडियो

द्वारका में 23 साल का साहिल धनेश्रा अब इस दुनिया में नहीं है. वह BBA कर रहा था. आगामी अगस्त में उसका UK जाने का सपना था. साहिल की सिंगल मदर ने वीडियो साझा करत हुए कहा, ‘मैंने उसे अकेले 23 साल तक पाला, लेकिन एक रईसजादे की औलाद ने रीलबाजी और स्टंट के चक्कर मेरे बेटे को उड़ा दिया. मैं न्याय की मांग करती हूं, कृपया मेरी सहायता करें.’

पुलिस ने क्या बताया?

इस घटना के मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाए गए. मोटरसाइकिल चालक साहिल धनेशरा (23) को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घायल टैक्सी चालक को आईजीआई अस्पताल ले जाया गया और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है. अंतिम चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार है.’ पुलिस ने पुष्टि की कि एसयूवी चालक नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और एक निगरानी गृह में भेज दिया गया. हालांकि, 10 फरवरी को किशोर न्याय बोर्ड ने उसकी दसवीं की बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए उसे अंतरिम जमानत दे दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल सभी वाहनों को जब्त कर उनकी जांच की गई है और सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र कर ली गई है. आगे की जांच जारी है.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > ‘23 साल सीने से लगाकर पाला था…’, स्टंट की सनक ने छीन लिया इकलौता सहारा; बेटे की मौत के बाद मां की दर्दभरी पुकार

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-17 13:29:29

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS