<
Categories: दिल्ली

दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर बदलेगी तस्वीर, ट्रेनों के साथ मिलेगा होटल, शॉपिंग और ऑफिस का भी मजा

Delhi Sarai Kale Khan Station: दिल्ली में सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर लोगों को जल्द सुविधाएं मिलने वाली हैं. अब वहां से ट्रेनों के साथ ही होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और ऑफिस की भी सुविधा मिलने वाली है.

Delhi Sarai Kale Khan Station: दिल्ली में अब नमो भारत ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को सिर्फ सफर की सुविधा ही नहीं मिलेगी बल्कि खरीदारी, खानपान और ठहरने के लिए भी कई विकल्प मिल सकते हैं. राजधानी के सराय काले खां नमो भारत स्टेशन को एक बड़े व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है. यहां स्टेशन के ऊपर होटल, दफ्तर, रेस्टोरेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने निविदाएं भी आमंत्रित कर दी हैं.

स्टेशन के ऊपर बनेगा होटल

इस परियोजना के तहत स्टेशन के ऊपर करीब 21,063 वर्गमीटर जगह का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाएगा. इस जगह पर होटल, कार्यालय, को-वर्किंग स्पेस, रेस्टोरेंट, खुदरा दुकानें और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाए जा सकेंगे. इस पूरे प्रोजेक्ट को एयर-राइट्स डेवलपमेंट मॉडल के तहत तैयार किया जाएगा. आसान भाषा में समझें तो इसमें जमीन पर अलग से निर्माण करने के बजाय पहले से बने स्टेशन और परिवहन ढांचे के ऊपर खाली जगह का इस्तेमाल किया जाता है. इससे जमीन की जरूरत कम होती है और शहर के बीचोंबीच व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं. NCRTC इसी मॉडल के जरिए स्टेशन परिसर को आधुनिक रूप देने की तैयारी में है.

कई बड़े परिवहन साधनों से जुड़ा है स्टेशन

सराय काले खां की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार कनेक्टिविटी है. यह स्टेशन दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का अहम हिस्सा है. यहां से दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और वीर हकीकत राय अंतरराज्यीय बस अड्डे तक पहुंचना आसान है. इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद जैसे शहरों से भी इस इलाके की अच्छी कनेक्टिविटी है.

भविष्य में बढ़ेगी यात्रियों की भीड़

आने वाले समय में इस स्टेशन का महत्व और बढ़ सकता है. NCRTC के अनुसार, प्रस्तावित दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के लिए भी सराय काले खां शुरुआती स्टेशन होगा. ऐसे में यहां यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. यही वजह है कि स्टेशन के आसपास व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई जा रही है.

पर्यावरण का भी रखा जाएगा ध्यान

इस परियोजना में केवल व्यावसायिक सुविधाओं पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा बल्कि पर्यावरण को भी प्राथमिकता दी जाएगी. इसके तहत नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियां और वर्षा जल संचयन जैसी व्यवस्थाएं विकसित करने की योजना है. NCRTC के मुताबिक, पूरा विकास दिल्ली के मास्टर प्लान-2047 के अनुरूप किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘ट्यूमर से लेकर कैंसर तक…’, Bisleri के पानी में मिले पदार्थ से सेहत को कितना खतरा? बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का जोखिम

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

पिता की जगह बेटी की शादी में पहुंचे 16 जाट रेजिमेंट के जवान, निभाई परिवार की जिम्मेदारी, जवानों ने संभाली जिम्मेदारी

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के हरसौली गांव में दिवंगत हवलदार पप्पल सिंह की…

Last Updated: November 23, 2026 16:40:18 IST

IND vs NZ: 15 ओवर बाकी रहते गिल ने क्यों खत्म किया टेस्ट? फैसले पर उठे सवाल

Shubman Gill Early Handshake: वेलिंगटन टेस्ट में 15 ओवर बाकी रहते शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड…

Last Updated: November 23, 2026 16:25:33 IST

UP Holiday Calendar 2027: यूपी में अगले साल कब-कब रहेंगी छुट्टियां? सरकार ने जारी किया कैलेंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Holiday Calendar 2027: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2027 का कैलेंडर जारी कर दिया है.…

Last Updated: November 23, 2026 16:09:42 IST

Watch Video: साउथ की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की होने वाली है पॉलिटिक्स में एंट्री? वीडियो ने मचाई हलचल; तमिलनाडु के सीएम से है खास कनेक्शन

Trisha Krishnan Politics Entry: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की दोस्त और एक्ट्रेस त्रिशा…

Last Updated: November 23, 2026 16:01:23 IST

IND VS NZ: कैसे भारत के हाथ से निकल गया जीता हुआ मैच? कैप्टन शुभमन गिल ने बताया सच; कहा-फास्ट बॉलर भी थक…

IND VS NZ: न्यूज़ीलैंड के 5 विकेट बाकी थे, जबकि डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स…

Last Updated: November 23, 2026 15:48:12 IST