<
Categories: दिल्ली

सिर कलम कर तिहाड़ के बाहर डालता था लाशें, दिल्ली का वो कसाई, जिसकी डॉक्यूमेंट्री देख छूट जाएंगे पसीने

Chandrakant Jha: दिल्ली का वो सीरियल किलर जो तिहाड़ जेल के बाहर फेंकता था लाशें, दिल्ली पुलिस को भी देता था धमकी, जानिए इसकी पूरी कहानी .

Delhi Serial Killer: आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर उस हैवान को गिरफ्तार किया है जिसकी बर्बरता ने पूरे देश को दहशत में डाल दिया था. हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये राक्षस तिहाड़ जेल के बाहर सिर कटी लाशें फेंककर पुलिस को खुली धमकी दिया करता था. यहां हम किसी और की नहीं बल्कि हम सीरियल किलर चंद्रकांत झा की बात कर रहे हैं, जिसे “दिल्ली का कसाई” भी कहा जाता है.

तिहाड़ जेल के बाहर फेंकता था लाशें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2007 में, तिहाड़ जेल के बाहर सिर कटी लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. इन लाशों को फेंकने वाला दरिंदा चंद्रकांत झा था. जानकारी के मुताबिक वो हर बार पुलिस के लिए एक चिट्ठी छोड़ जाता था, जिसमें उसे अपनी गतिविधियाँ बंद करने की चुनौती दी जाती थी. अदालत ने उसे मौत की सज़ा सुनाई, लेकिन बाद में उसे उम्रकैद में बदल दिया गया. लेकिन, यह क्रूर व्यक्ति अपनी सज़ा काटने को तैयार नहीं था. उसे अक्टूबर 2023 में पैरोल मिली थी और तब से वो वहां से फरार है.

पुलिस के हत्थे चढ़ा चंद्रकांत

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस ने चंद्रकांत की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था. आखिरकार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय सेन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को इस सीरियल किलर को पकड़ने में कामयाब रही. उसे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया. आपको बता दें ये दरिंदा बिहार भागने की कोशिश रहा था लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही इसका गेम खराब कर दिया. पूछताछ में ये बात साफ कही है कि वो दोबारा जेल नहीं जाना चाहता. लेकिन अब यह अपराधी फिर से सलाखों के पीछे है. चंद्रकांत झा की कहानियाँ इतनी खौफनाक हैं कि नेटफ्लिक्स पर उस पर एक डॉक्यूमेंट्री, “द बुचर ऑफ दिल्ली” भी बनाई गई. इसमें दिखाया गया है कि कैसे उसने छोटी-छोटी बातों पर लोगों को मौत के घाट उतार दिया. 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST