<
Categories: मनोरंजन

66 की उम्र…, नीना गुप्ता को छोटे कपड़े में देख ट्रोलर्स मचाते हैं बवाल, एक जवाब से सबकी बोलती बंद कर देती है एक्ट्रेस

नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जो अपने स्टाइल से कभी समझौता नहीं करती हैं. कई बार उनके फैशन सेंस को देखकर लोग तारीफ करते हैं तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं, लेकिन नीना यह बात साबित करती आई हैं कि स्टाइल और फैशन कभी भी उम्र से जुड़ा नहीं होता है.

Neena Gupta: बॉलीवुड की सुपरस्टार और दिग्गज कलाकार एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta)  हमेशा से साबित करती आई है कि टैलेंट और जुनून कभी भी बूढ़ा नहीं हो सकता है,1982 से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नीना ने अपनी मेहनत और हिम्मत से यह चीज साबित कर दिखाई है . चाहे वह फिल्मों में इमोशंस से भरे रोल  निभाने हो या फिर ओटीटी पर एक पॉवरफुल कैरक्टर नीना गुप्ता हर बार व्यूवर्स का दिल जीत लेती है.  हाल ही में पंचायत और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्मों और सीरीज में उनकी शानदार एक्टिंग देखकर हर कोई उनके टैलेंट का दीवाना हो गया हैं लेकिन आपको ये बात पता हैं अक्सर नीना गुप्ता आपने बोल्ड और स्टाइलिश फैशन सेंस की वजह से ट्रोलर्स के निशने पर आ जाती हैं.

नीना गुप्ता को है फैशन सेंस की अच्छी समझ

नीना गुप्ता सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि फैशन सेंस की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती है वह इस बात की मिसाल है की उम्र का फैशन से कोई लेना-देना नहीं होता है चाहे साड़ी हो वेस्टर्न नीना गुप्ता हर एक लुक में अपना कॉन्फिडेंस और ग्रेस दिखाती हुई नजर आती है. जब भी नीना गुप्ता शॉर्ट ड्रेस पहनकर बाहर निकलती है तो उनके फैंस तो उनकी तारीफ़ करते है लेकिन कुछ ट्रोलर्स उन पर निशाना साधना नहीं छोड़ते हैं, लोग उनकी पोस्ट के नीचे काफी बुरे बुरे कमेंट्स करते हैं लेकिन नीना गुप्ता का इस ट्रोलिंग पर कोई असर नहीं पड़ता हैं.  

ट्रोलर्स का देती है काफी बेबाकी से जवाब

नीना गुप्ता अपने फैशन सेंस की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है लेकिन वह कभी भी इसे खुद पर हावी नहीं होने देती है, जब उन्होंने पिछले साल ही गुलजार साहब की मुलाकात के दौरान शॉर्ट्स पहने थे तब भी सोशल मीडिया पर इस बात का बवाल हो गया था. कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था और ये बोला की – मैडम उम्र के हिसाब से चलो लेकिन नीना गुप्ता ने शांत रहना जरूरी समझा उन्होंने कहा कि गुलजार साहब और वह काफी सालों से दोस्त है अक्सर टेनिस खेलते समय वह शॉर्ट्स पहनते हैं इस जवाब से नीना ने सिर्फ ट्रोलर्स को चुप ही नहीं कराया बल्कि यह भी साबित किया कि कपड़े आपकी पर्सनालिटी का हिस्सा होते हैं कपड़ों को देखकर आपको जज नहीं करना चाहिए. नीना ने ये भी कहा की 2- 4 लोगो की ट्रोलिंग का उन पर कोई असर नहीं पड़ता क्यूंकि उनको पसंद वालो की संख्या इससे ज्यादा हैं.  

Anuradha Kashyap

Recent Posts

बीवी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, तो शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति; फिर खुला ऐसा राज पुलिस के भी उड़े होश

MP Viral News: शिवपुरी के विजरावन में करवा चौथ पर व्रत न रखने से विवाद.…

Last Updated: October 30, 2026 11:36:32 IST

IND VS NZ ODI: जिस स्टार खिलाड़ी का खेल देखने को बेकरार थे फैंस, वही वनडे सीरीज से हुआ बाहर; BCCI ने खुद किया एलान

IND VS NZ ODI: नीतीश कुमार रेड्डी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले तीन वनडे मैचों के…

Last Updated: October 30, 2026 10:59:40 IST

Gold Price Today 30 October 2026: सोना खरीदने का है प्लान? बाजार खुलते ही फिसले गोल्ड के दाम, चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट का भाव

Gold Price Today 30 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,200…

Last Updated: October 30, 2026 10:48:35 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक झटके में 2,503 टूटा भाव; जानें आज 1 किलो का रेट

Silver Price Today 30 Oct 2026: 30 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 30, 2026 10:34:50 IST

Lucknow Triple Murder: ‘पापा-पापा’ चिल्लाता रहा मासूम, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, ट्रिपल मर्डर का खौफनाक VIDEO वायरल

Lucknow Triple Murder: लखनऊ के सआदतगंज में हुए ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 30, 2026 10:09:36 IST

Caught on CCTV: पड़ोसी की कार के सेंसर से था परेशान, गुस्से में उठाया ऐसा कदम; CCTV देख पुलिस भी हैरान!

Car Fire CCTV Video: गुजरात के मोरबी में कार का सेंसर बार-बार बजने से परेशान…

Last Updated: October 30, 2026 09:43:29 IST