Delhi Metro Update: भारत की राजधानी में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है. हालांकि मेट्रो स्टेशन बंद की अवधि और इसके सटीक कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.
दिल्ली मेट्रो ने दी जानकारी
दिल्ली मेट्रो यानी डीएमआरसी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. इसमें लिखा गया है, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है.
Security Update
The Supreme Court Metro station has been closed till further notice.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 18, 2026
क्या है बंद होने का कारण?
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को बंद करने के पीछे कोई साफ वजह सामने नहीं आई है. हालांकि, आमतौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, विशेष आयोजनों, वीआईपी की आवाजाही या कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं के कारण इस तरह के बंद किए जाते हैं. इस कारण से लोगों को मन में कई तरह के सवाल उत्पन्न हो रहे हैं.
नेटिजंस भी पूछ रहे सवाल
इस खबर के आते ही लोग सवाल कर रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि आखिर क्या वजह है. वहीं एक यूजर ने कहा, ‘कुछ लोगों के कारण मेट्रो स्टेशन बंद करना सही नहीं है.’
यात्रियों को बढ़ सकती है परेशानी
इस बंद के कारण सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर नियमित रूप से चढ़ने या उतरने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है. मेट्रो लोगों के लिए कम किराया और जाम, धूल वगैरह से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय रहता है. अब लोगों को बस, रिक्शा, टैंपो आदि सार्वजनिक साधनों को प्रयोग करना होगा. इस असुविधा के लिए अधिकारियों ने जनता से सहयोग करने और मेट्रो तथा सुरक्षा कर्मियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.