Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन कैप्टन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 10 सितंबर को होटल में चेक-इन करने वाले कैप्टन के 11 सितंबर को फोन कॉल का जवाब नहीं देने पर उनके भाई ने होटल मैनेजर से संपर्क किया. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे मास्टर-की से खोला गया. कैप्टन अंदर बेसुध मिले और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन मौत की निश्चित वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस BNSS की धारा 194 के तहत जांच कर रही है और अंतिम मेडिकल ओपिनियन का इंतजार है.
राजस्थान में 3 साल के मासूम की मौत
Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक होटल में एयरलाइन कैप्टन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. कैप्टन वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में ठहरे हुए थे. उनके भाई ने जब कई बार फोन करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने की बात होटल मैनेजर को बताई, तो कमरे तक पहुंचकर जांच की गई. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और काफी प्रयास के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद मास्टर-की की मदद से दरवाजा खोला गया तो कैप्टन कमरे के अंदर बेहोशी और बेसुध हालत में पड़े मिले. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, मृतक एक एयरलाइन में कैप्टन के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने 10 सितंबर को वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में चेक-इन किया था. अगले दिन यानी 11 सितंबर की शाम उनके भाई ने होटल मैनेजर से संपर्क किया. भाई ने बताया कि कैप्टन फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं. इसके बाद होटल मैनेजर उनके कमरे तक पहुंचा.
होटल मैनेजर जब कैप्टन के कमरे के बाहर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार प्रयास करने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद होटल की मास्टर-की की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया. कमरे के अंदर कैप्टन बेहोशी और बेसुध हालत में पड़े मिले. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को वसंत कुंज नॉर्थ थाने को PCR कॉल के जरिए होटल द ग्रैंड में ठहरे एक गेस्ट की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी होटल पहुंचे. वहां कैप्टन को बेहोशी और बेसुध हालत में पाया गया. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया और कमरे की जांच कराई.
पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को मृतक के शव का पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में कराया गया. हालांकि अभी तक मौत की निश्चित वजह सामने नहीं आई है. पुलिस पोस्टमार्टम से जुड़ी अंतिम मेडिकल ओपिनियन का इंतजार कर रही है. अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैप्टन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उससे पहले उनके साथ क्या हुआ था. मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत इंक्वेस्ट की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की आगे की जांच जारी है.
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…