Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Water Crisis: दिल्ली के लाखों घरों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, चेक कर लें अपने इलाके

Delhi Water Crisis: दिल्ली के लाखों घरों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी, चेक कर लें अपने इलाके

Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6 अप्रैल) और मंगलवार (7 अप्रैल) को दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा. इससे चलते लोगों को परेशानी होगी.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 5, 2026 20:57:01 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Water Crisis : दिल्ली के लाखों लोगों को एक बार फिर पेयजल संकट (Water Crisis) का सामना करना पड़ेगा. ‘एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम’ की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार (06 अप्रैल) और मंगलवार (07 अप्रैल) को पानी नहीं आएगा. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने लोगों को पानी का इस्तेमाल करने में सावधानी बरतने और संयम बरतने की अपील की है. साथ ही बहुत जरूरत पड़ने पर टैंकर का इंतजाम करने का एलान किया है, जो कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने पर ही मिलेगा.  इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के किन-किन इलाकों में सोमवार और मंगलवार को पेयजल संकट रहेगा.

अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि दो दिन (सोमवार और मंगलवार) आपके लिए भारी संकट के रहने वाले हैं. लोगों को सुबह से लेकर रात को सोने तक पेयजल की जरूरत पड़ती है. खासतौर से महिलाओं का तो सुबह से लेकर शाम तक पानी से सामना होता है. ज्यादातर घरों में पानी स्टोर करने के इंतजाम नहीं होते हैं. ऐसे में घरों में रहने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत आएगी.

जरूरत पड़ने पर टैंकर देगा DJB

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, ‘एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम’ की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. दरअसल, 6 और 7 अप्रैल, 2026 को DJB अपने अंडरग्राउंड जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की साफ-सफाई करेगा. इसके चलते कई इलाकों में जल आपूर्ति पर असर पड़ेगा. यह हर साल DJB की ओर से किया जाता है, जिसके चलते लोगों को साफ पानी मिल सके. 

6 अप्रैल को किन-किन इलाकों में होगी जल आपूर्ति प्रभावित

  • फिलिंग पॉइंट और कराला गांव
  • सुल्तानपुरी एरिया
  • रोहिणी सेक्टर-2, पॉकेट-4
  • मंगोलपुरी
  • आसपास के इलाके 

7 अप्रैल को कहां होगी दिक्कत

  • सुल्तानपुरी एरिया
  • फिलिंग पॉइंट और कराला गांव
  • आसपास के इलाके
    रोहिणी सेक्टर-3, पॉकेट-F-23
  • रोहिणी सेक्टर-3, पॉकेट-A-1
  • रोहिणी सेक्टर-3, पॉकेट-B-10
  • रोहिणी सेक्टर-3, पॉकेट-C-12

कैसे मंगाएं टैंकर

DJB की ओर से कहा गया है कि लोग पानी स्टोर कर लें. अगर इससे भी काम नहीं चल रहा है तो दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकर मंगवाने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. DJB के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं. कुछ ही देर में टैंकर जरूरत इलाकों में सर्विस देने पहुंच जाएंगे. 

सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916, 23527679, 23538495

मंगोलपुरी के लिए खास नंबर: 27294132, 27915531

MORE NEWS