Delhi Water Crisis: दिल्ली वालों के लिए एक अहम बात का ध्यान रखना चाहिए. अगर उन्होंने आज बुधवार को पानी का इंतजाम नहीं किया है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि आज की शाम भारी गुजरने वाली है. अगर आप उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं, तो आज ही पानी का स्टॉक जमा करके रख लें. व्यर्थ का पानी नहीं बहाएं नहीं तो भारी किल्लत से गुजरना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड ने एक आपातकालीन नोटिस जारी किया. इसमें बताया गया कि सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में बड़े लेवल पर मेंटेनेंस का काम होने वाला है. इस तकनीकी सुधार के कारण शहर के 16 से ज्यादा प्रमुख जगहों में बुधवार शाम को नलों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी. 8 घंटे का शटडाउन अगर आपने आज पानी का स्टॉक बनाकर नहीं रखा तो इससे समस्या का सामना आप को ही करना पड़ेगा. एक तरफ ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है. वहीं ऐसे में पानी का संकट भी दिल्ली के लोगों को झेलना होगा. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सोनिया विहार प्लांट के ताहिरपुर स्थित मुख्य पंप सेटों में मरम्मत का काम होना है. यह बहुत जरूरी है क्योंकि काफी दिनों से नहीं हुआ है. इसी वजह से 4 फरवरी (बुधवार) को सुबह 9 बजे से पंप सेटों का काम शुरू होगा, जो 8 घंटों तक चलेगा. कुछ इलाकों में परेशानी बता दें कि सोनिया विहार से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन बंद होने की वजह से यमुना विहार, गोकुलपुरी, मुस्तफाबाद और दिलशाद गार्डन जैसे घने बसे क्षेत्रों में शाम के वक्त पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहने वाली है. इसके अलावा सीमापुरी, खजूरी और करावल नगर के निवासियों को भी पानी की परेशानी से जूझना पड़ेगा. जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का संयमित इस्तेमाल करें और इस कंडीशन में पहले से स्टॉक करके रखें. हालांकि, मदद के तौर पर टैंकरों के बात कही गई है. लेकिन, इतनी बड़ी जनसंख्या के लिए यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान होगा. ये इलाके हो सकते हैं परेशान 1) अंकुर एन्क्लेव(2) करावल नगर(3) मुस्तफाबाद(4) शिव विहार(5) खजूरी(6) नानकसर(7) यमुना विहार(8) घोंदा मौजपुर(9) गोकुलपुरी(10) लोनी वाटर(11) हर्ष विहार जेल(12) मांडोली(13) सेवा धाम(14) ताहिरपुर(15) GTB एन्क्लेव(16) दिलशाद गार्डन(17) सीमापुरी और आसपास के इलाके