Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में 24 घंटे तक नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड का बड़ा अलर्ट, रोहिणी-रिठाला समेत कई एरिया प्रभावित

Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में 24 घंटे तक नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड का बड़ा अलर्ट, रोहिणी-रिठाला समेत कई एरिया प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि इन इलाकों में पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन खराब हो गई है और इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: March 16, 2026 18:19:24 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Water Supply Disruption: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पानी की सप्लाई को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि पाइपलाइन की मरम्मत के कारण शहर के कई इलाकों में करीब 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी पाइपलाइन में खराबी आने के चलते रोहिणी, रिठाला और बादली विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाकों में 17 मार्च सुबह 10 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक पानी नहीं आएगा. जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के लोगों से पहले से पानी स्टोर करने और जरूरत पड़ने पर टैंकर की सुविधा लेने की अपील की है.

क्या है पीछे की वजह?

दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि इन इलाकों में पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन खराब हो गई है और इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को दूसरे इंतज़ाम और ज़रूरी इंतज़ाम करने की सलाह दी गई है. उनसे पहले से काफ़ी पानी स्टोर करने को कहा गया है. डिमांड के हिसाब से टैंकर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

किस इलाके में पानी की सप्लाई में रुकावट आएगी?

  • रोहिणी – रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर 19, बादली इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, 2, 3, सूरज पार्क, राजा विहार, प्रशांत विहार और आस-पास के इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.
  • रिठाला – रिठाला के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहने की चेतावनी दी गई है. रिठाला में सेक्टर 16, सेक्टर 17, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी और आस-पास के इलाकों में दिक्कतें आएंगी.
  • बादली – बादली में समयपुर, शिवपुरी, टीचर कॉलोनी, बादली गांव और आस-पास के इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.

 टैंकर ऑर्डर करने के लिए इन नंबरों पर  कर सकते हैं कॉल

  • रोहिणी AC6 & 13 – 8770530657, 9289138498
  • अवंतिका वॉटर इमरजेंसी – 0999902478, 9650755709, 8178020816, 9650094327, 9643575478
  • बादली – केवल पार्क – 9654708881 (JE)

MORE NEWS