Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर शानदार रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह से गर्मी में इजाफा होगा. तापमान भी बढ़ेगा.
Delhi Weather 11 April 2026: बढ़ेगा तापमान या होगी बारिश, जानें IMD का अलर्ट
Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम का मिजाज बदला हुआ है. देश की राजधानी और एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापु़ड़, बुलंदशहर, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, महेंद्रगढ़, नारनौल और रेवाड़ी) में शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को आसमान साफ रहेगा. वीकेंड तक यानी शनिवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा. इसके बाद यानी सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को सप्ताह के पहले ही दिन से तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी IMD की ओर से जारी किया गया है.
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बादल गायब हो गए हैं और तेज धूप खिल रही है. मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, वीकेंड तक राहत रहेगी, लेकिन मौसमी गतिविधियों के थमने से अधिक तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी. अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है.
शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी हवाएं चलेगीं. शनिवार को भी शुष्क मौसम के बीच धूल भरी हवाएं परेशान कर सकती हैं. वायु प्रदूषण से फिलहाल राहत रहेगी, जो अगले सप्ताह तक जारी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर में फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Qaulity Index) येलो जोन पर आ गया है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली से AQI 150 के आसपास दर्ज किया जा रहा है. यह मध्यम श्रेणी में आता है. CPCB के अनुसार, शून्य से 50 के बीच अच्छा AQI माना जाता है. 51 से 100 के बीच संतोषजनक AQI कहा जाता है. 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच AQI को खराब, 301 से 400 के बीच अत्यंत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है.
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम) में मौसम करवट बदलेगा. दिल्ली-एनसीआर में सूर्योदय शनिवार सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजगर 45 मिनट पर होगा.
Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals: 15 साल के बेहतरीन बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की ज़ोरदार…
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…