<
Categories: देश

Weather 11 April 2026: 13 राज्यों में अगले 72 घंटे मौसम की तबाही, अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर बारिश-बर्फबारी हो सकती है.

Today Weather News 11 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर थम चुका है तो दक्षिण और पश्चिम के साथ पूर्वोत्तर भारत में प्री-मॉनसून के चलते बरसात की संभावना बरकरार है. बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान फिर बढ़ने लगा है. लोगों ने एसी और कूलर फिर से चलाने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली-एनसीआर के अलावा पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा.मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूरे भारत  के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को देशभर में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा. शनिवार को पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों में आंधी के साथ बारिश होगी.  कुछ जगहों पर आंधी-बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है. ऐसे में लोगों से अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

उत्तर भारत में कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तर भारत के पहाड़ों इलाकों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर) में 11 अप्रैल, 2026 को बारिश के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों में शनिवार को बारिश होगी. वहीं,पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में बारिश नहीं होगी. राजधानी देहरादनू, नैनीताल और अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली और हरिद्वार गर्मी में इजाफा होगा और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. 

पूर्वोत्तर किन किन राज्यों में भारी बारिश का है अलर्ट

मौसम अगले 48-72 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बारिश और आंधी-तूफान का  अलर्ट जारी है.  नगालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय,  मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में  तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. सिक्किम और असम में बर्फबारी के भी संकेत हैं. 

दक्षिण भारत में भी भीगेंगे लोग

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती संचरण (Cyclonic Circulation) के असर से दक्षिण भारत में मौसम गतिविधियां एक्टिव हैं. शनिवार (11 अप्रैल) और रविवार (12 अप्रैल) को केरल, तमिलनाडु और अंडमान में आंधी बारिश लोगों की मुश्किल बढ़ेगी.  अगले सप्ताह तक लू (Heatwave) लोगों की मुश्किल बढ़ाएगी. 

  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • असम
  • मेघालय
  • अरुणाचल प्रदेश
  • त्रिपुरा
  • सिक्किम
  • पश्चिम बंगाल

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा. IMD के अलर्ट के मुताबिक, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ हापुड़, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बांदा, ललितपुर, आगरा,  मुरादाबाद, सीतापुर, बाराबंकी और मैनपुरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. यूपी से सटे बिहार की बात करें तो पटना, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूणिया, अररिया और किशनगंज में तेज धूप निकलेगी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST