<
Categories: दिल्ली

Raksha Bandhan Weather Today: राखी पर मौसम दिखाएगा अपना रंग! दिल्ली में बारिश का अलर्ट या मिलेगी राहत? IMD ने बताया हाल

Raksha Bandhan Weather Today | Aaj Ka Mausam: 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर दिल्ली में सुबह से बादल छाए रहेंगे. हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना है. तापमान 25 से 36°C के बीच रहने का अनुमान है.

Raksha Bandhan Weather Today | Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी तेज बारिश, तो कभी धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. जिसके कारण स्कूल, ऑफिस और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 27 अगस्त को भी दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई थी. वहीं आज रक्षा बंधन के पर्व पर मौसम का कैसा हाल है, आइए जानते हैं यहां..

दिल्ली में मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, शुक्रवार, 28 अगस्त को दिल्ली में बादल सुबह से ही छाए रहने वाले हैं. सुबह से दोपहर तक गरज के साथ राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है. दोपहर और शाम के समय भी बारिश देखने को मिल सकती है. आज दिल्ली का तापमान करीब 25°C से 36°C रहने का अनुमान जताया गया है. बता दें कि, पिछले कुछ दिनों लगातार बारिश के बाद दिल्ली की डूबने जैसी स्थिति हो गई थी. जलभराव और ट्रैफिक जैसी समस्या से दिल्लीवाले बेहाल हो गए थे. उस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. हालांकि, आज शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है.

राजधानी का तापमान

दिल्ली में आज कम से कम टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि ज़्यादा से ज़्यादा टेम्परेचर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है. दिन भर पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, और हवा की स्पीड 2.22 के आसपास रहेगी. हवा 193 डिग्री के आसपास चलेगी और झोंके की स्पीड 5.83 होगी. शुक्रवार को सुबह 05:56 AM बजे सूरज उगेगा, जबकि शाम 06:48 PM बजे सूरज डूबेगा.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today 28 August: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक करें आज का रेट! आपके शहर में कितने रुपये लीटर मिल रहा ईंधन?

कब तक होगी बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगस्त के आखिरी दिनों और सितंबर के शुरूआती हफ्ते में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, सितंबर की शुरुआत में हल्की बारिश पड़ सकती गहै. यानी दिल्ली में अब केवल बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें:  UP Petrol Diesel Price 28 August: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले जरूर चेक करें आज का रेट! आपके शहर में कितने रुपये लीटर मिल रहा तेल?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST