Delhi Weather 10 December 2025 in Hindi: आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड में इजाफा होगा. इस बीच ताजा सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ भी ठंड में इजाफा कर सकता है.
Delhi Weather 10 December 2025 in Hindi
Delhi Weather 10 December 2025 in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है, हालांकि कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा. इस बीच बुधवार (10 दिसंबर, 2025) से ठंड में इजाफा होने के साथ-साथ सुबह के दौरान हल्का कोहरा भी छाने की भविष्यवाणी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से की गई है. IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी दिल्ली में ठंड में अधिक इजाफा नहीं होगा. आगामी कुछ दिनों के दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा.
मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि दिल्ली में आगामी तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इसके अलावा रात का तापमान लगभग छह डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. ऐसे में ठंड में हल्का इजाफा देखने को मिलेगा. जानकारों का कहना है कि अगर ठंड बढ़ने से आग सेंकने के लिए बड़े पैमाने पर बायोमास जलाया जाएगा तो दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी वायु प्रदूषण और बढ़ सकता है.
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद, मेवात, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बुधवार सुबह के दौरान आंशिक रूप से कोहरा छाया रह सकता है. बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 0.4 डिग्री कम है.
वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.7 डिग्री कम है. वहीं, IMD के अनुसार, 11 दिसंबर को दिल्ली में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है. 11 दिसंबर को न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जपकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं इससे पहले यानी बुधवार (10 दिसंबर, 2025) को दिल्ली में शैलो फॉग (हल्का कोहरा) रहने की संभावना है. IMD का कहना है कि 10 दिसंबर को सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है.
उधर, हवाओं की रफ्तार फिर कम होने से दिल्ली में वायु प्रदूषण में फिर इजाफा होगा. वहीं, मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को तेज हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले कुछ दिनों के 300 से थोड़ा सुधरकर करीब 282 के आसपास पहुंच गया. वहीं, अब इसके बढ़ने के आसार बन रहे हैं, क्योंकि हवा की रफ्तार कम या फिर थमने वाली है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…