<
Categories: दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना, अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार को तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक दिल्ली-NCR में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली में आज दोपहर से फिर बारिश शुरू हो गई. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रुक-रूककर तेज से धीमी बारिश हो रही है.
इस बारिश से राजधानी के तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमसभरी गर्मी से भी राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक  दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना रहेगा और बारिश होगी.

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 4-5 दिनों से ही तेज बारिश का दौर जारी है. वहीं, सोमवार दोपहर में भी फिर से बारिश शुरु हो गई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया. दिल्ली-एनसीआर के लगभग सभी इलाकों में तेज बारिश हो हो रही है, जिससे लोगों गर्मी से राहत मिली है. तेज बारिश और गरज के बीच जहां दिन में ही अन्धेरा छा गया है, वहीं तापमान में भी गिरावट आई है.

अगले 5 पांच दिन तक बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक के लिए हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है. राजधानी में पिछले कई दिनों से धीमी से तेज बारिश हो रही है. दिल्ली और राजधानी से सटे शहरों में 5, 6 और 7 अगस्त को तेज बारिश हुई थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव भी हो गया था. मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अगस्त को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. इस बीच हवा 10-15 किमीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है. 14 अगस्त को पश्चिमी हवाएं चल सकती है, जबकि 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Vijay Antony daughter Meera: आखिर क्यों जूते-चप्पल पहनने से बचते हैं विजय एंटनी? बेटी मीरा से जुड़ी वजह जानकर भर आएंगी आंखें

Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…

Last Updated: November 20, 2026 23:08:07 IST

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST