<
Categories: क्राइम

गर्भवती पत्नी को मनाने की कोशिश हुई नाकाम, मायके से नहीं आई, तो BJP नेता के बेटे ने खत्म की जिंदगी

पत्नी के मायके जाने और वापस लौटने से इनकार करने पर पति नीरज इस कदर टूट गया कि उसने मौत को गले लगा लिया. उसने मरने से पहले पत्नी को फोन पर कहा कि मैंने कभी तुम्हें थप्पड़ भी नहीं मारा और तुम...

Baghpat Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बागपत में पत्नी का पति से दूर जाना, इस कदर हावी हो गया कि पति ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली. इससे पहले उसने एक भावुक नोट भी छोड़ा है. दरअसल, पत्नी के मायके जाने और वापस लौटने से इनकार करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि बीजेपी नेता के बेटे ने अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर दी. वो अपनी पत्नी को लेने के लिए उसके मायके गया था लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया. इससे दुखी होकर पति ने ऐसा कदम उठाया.

शादी के बाद से हो रहे थे झगड़े

बता दें कि ये मामला बागपत के देशराज मोहल्ले का हैजहां बीजेपी नेता सहदेव के बेटे नीरज की शादी बागपत के ही गौरीपुर गांव निवासी युवती से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे. आए दिन दोनों के बीच बहस होती थी. इसी बीच नीरज की गर्भवती पत्नी कुछ समय पहले नाराज होकर मायके चली गई और वहीं रहने लगी. नीरज पत्नी को मायके बुला रहा था लेकिन वो वापस नहीं आई.

बयां किया दर्द

दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस में शिकायत दे दी. परिजनों के आरोप के बाद नीरज को पुलिस ले गई. इस दौरान भी नीरज अपनी पत्नी को वापस लाने की बात कहता रहा लेकिन उसकी पत्नी राजी नहीं हुई. नीरज ने बाहर आकर उससे फोन पर बातचीत कर उसे वापस आने को कहा लेकिन पत्नी नहीं मानी, तो वो परेशान हो गया. नीरज ने बातचीत करते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि आज तक मैंने तुम्हें कभी एक थप्पड़ तक नहीं मारा. 

नीरज ने लगाई फांसी

वहीं उसके परिजनों का कहना है कि नीरज दोनों के बीच की दूरियों को खत्म करना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद नीरज ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर आत्महत्या कर ली. जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला और आवाज देने के बावजूद नीरज कुछ नहीं बोला, तो घरवालों  ने खिड़की से अंदर देखा. नीरज पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई. पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नीरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST

Sharadiya Navratri 2026: 9 या 10 दिन कब तक चलेगा पर्व? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और मां के नौ स्वरूपों की पूजा की तारीखें

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…

Last Updated: October 10, 2026 19:36:31 IST