<
Categories: दिल्ली

2024 में दिसंबर में दिल्ली की अफसर के साथ ऐसा हुआ… जो याद रह गई ब्लिंकइट ड्राइवर की दिल छू लेने वाली बात

Blinkit Delivery Driver: दिल्ली में फिनटेक कंपनी की अधिकारी मोनिका जासूजा को ब्लिंकइट ड्राइवर ने मंगाए कागजात सौंपे और मदद करने का प्रस्ताव दिया.

Blinkit Delivery Driver: डिलीवरी ब्वॉय से सामान मंगवाना अब बेहद आम हो गया है. मिडिल क्लास से जुड़े लोग भी इसे प्राथमिकता देने लगे हैं. इसका फायदा यह है कि आपको दफ्तर या घर से निकलने की जरूरत नहीं है. सिर्फ एक ऑर्डर पर कुछ देर बाद ही सामान आपके घर पर डिलीवर हो जाता है. यहां बात हो रही है ब्लिंकइट ड्राइवर की. जाने-अनजाने ब्लिंकइट ड्राइवर्स ने पिछले कुछ दौरान कई ऐसे अच्छे काम किए हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. यह मामला एक साल पुरान है और देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ा है. यहां पर एक ब्लिंकइट ड्राइवर की इंसानियत ने दिल्ली की अधिकारी का दिल जीत लिया. 

दिल्ली की अधिकारी हुईं भावुक

यह पूरा मामला दिसंबर. 2024. दिल्ली में फिनटेक कंपनी की अधिकारी मोनिका जासूजा की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान जरूरी कागजात मांगे गए. मोनिका के सामने बहुत ज्यादा विकल्प नहीं थे. ऐसे में मोनिका द्वारा ब्लिंकइट से किया गया एक छोटा-सा ऑर्डर एक बड़ी मानवीय कहानी में बदल गया. इसे उन्होंने अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है. मोनिका जासूजा ने अपनी मां की बीमा पॉलिसी के प्रिंटआउट अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ब्लिंकइट से ऑर्डर किया. सामान्य तौर पर डिलीवरी ब्वॉय सामान देने के बाद चले जाते हैं, लेकिन मोनिका के पास  ब्लिंकइट का डिलीवरी बॉय कागजात लेकर पहुंचा, तो उसने सिर्फ खुद को सिर्फ सामान देने तक ही सीमित नहीं रखा. उसने महिला से कहा कि उसे कोई और मदद तो नहीं चाहिए.

सिर्फ सामान लिया और नहीं कहा शुक्रिया

मोनिका जासूजा ने हालिया X पोस्ट में दिसंबर, 2024 की घटना का जिक्र किया है. इसमें उन्होंने लिखा- ‘जब ब्लिंकइट का डिलीवरी बॉय आया, तो उसने मुझे वहीं बाहर आने के लिए कहा. यह अलग बात है कि मैं पहले से ही एक चाय की दुकान के पास खड़ी थी. मौके पर पहुंचे ब्लिंकेइट ब्वॉय ने बेहद शालीनता से पूछा कि कौन भर्ती है और क्या मुझे किसी और चीज़ में मदद चाहिए. इस दौरान उसने कागजात भी सौंपे. उस वक्त मोनिका जासूजा को इमरजेंसी वार्ड में जल्दी जाना था.

दिल्ली की अधिकारी करती हैं आज भी दुआ

ब्लिंकेइट ब्वॉय को मोनिका ने औपचारिकता के साथ कुछ कहा था, लेकिन अब उन्हें याद नहीं. अब अपने ताजा पोस्ट में मोनिका जासूजा ने लिखा-‘एक साल बाद भी वह उस क्षण को नहीं भूल पाईं और जब भी अस्पताल के पास से गुजरती हूं तो ब्लिंकइट ड्राइवर को मन ही मन धन्यवाद देती हूं… और मैं मन ही मन उनके लिए प्रार्थना करती हूं.’ 

मोनिका ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह भी लिखा है- ‘इसके बाद मेरी धारणा बदल गई. अब तो प्रिंटआउट के लिए मेरी पहली पसंद हमेशा ब्लिंकइट ही है, चाहे कहीं भी हो और कभी भी हो. उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा है- ‘उनकी सहानुभूति और चिंता ने मेरे मन पर गहरी छाप छोड़ी है. उनकी उदारता के लिए मैं आभारी हूं.’

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Kuldeep Yadav Marriage: कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंधे, लाल जोड़े में दिखीं वंशिका, देखें वीडियो

Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका एक दूसरे के…

Last Updated: March 14, 2026 22:47:16 IST

आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका, स्टार क्रिकेटर ने दिया इस्तीफा, मुश्किल में फ्रेंचाईजी

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के…

Last Updated: March 14, 2026 21:22:38 IST

Viral Video: स्कूल कार्यक्रम में लड़कियों के तौलिया डांस पर बवाल, वायरल वीडियो देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

तौलिया डांस वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक स्कूल कार्यक्रम में लड़कियों द्वारा किया गया…

Last Updated: March 14, 2026 21:25:19 IST

ना 50 ना 40 कितनी है निशांत कुमार की उम्र? सीएम नीतीश के बेटे के एज को लेकर अब अशोक चौधरी ने किया खुलासा

Nishant Kumar Age:नीतीश कुमार के बेटे जो पहले एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहे थे अब…

Last Updated: March 14, 2026 21:13:41 IST

Kanshi Ram: कांशी राम कौन थे? दलित राजनीति के चेहरे के रूप में उनका उदय, वे मुख्यमंत्री क्यों नहीं बने, मायावती के साथ उनका समीकरण

कांशीराम कौन थे: रविवार को कांशीराम की जंयती है और इस मौके पर सपा प्रमुख…

Last Updated: March 14, 2026 20:58:45 IST