<

क्रिकेट का कप्तान, सत्ता का खिलाड़ी… सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने से लेकर PM बनने तक, फिल्मी है इमरान खान की स्टोरी

Imran Khan Story: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की जिंदगी विवादों से भरी रही. अपने क्रिकेट करियर के दौरान इमरान ने पाकिस्तान को पहला वर्ल्ड कप जिताया था. फिर क्रिकेट के मैदान से निकलकर इमरान ने अपने देश की सत्ता भी संभाली. इमरान की जिंदगी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है.

Cricketer Imran Khan Story: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान का खान का क्रिकेट से सत्ता संभालने तक का सफर काफी रोमांचक रहा है. इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 का वर्ल्ड कप जीता था. इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान से लेकर देश की सत्ता संभालने का सफर तय किया. इमरान खान ने पहले क्रिकेट जगत में कई उपलब्धियां हासिल कीं, फिर पाकिस्तान की सत्ता भी संभाली. इमरान खान अपनी तेज गेंदबाजी और दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान महान सचिन तेंदुलकर के साथ भी क्रिकेट खेल चुके हैं.

इमरान खान ने पाकिस्तान को 1992 का वर्ल्ड कप जिताया था, जिसके फाइनल में उन्होंने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने साल 1971 से लेकर 1992 तक पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए खेला. अपने इस करियर के दौरान इमरान खान ने टेस्ट क्रिकेट में 3,000 से ज्यादा रन बनाने और 300 विकेट चटकाने का कारनामा भी किया. पढ़ें इमरान खान के जीवन की रोमांचक स्टोरी…

इमरान की कप्तानी में खेले थे सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 16 साल की उम्र में साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इस दौरे से पहले सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए इमरान खान की कप्तानी में क्रिकेट खेला था. दरअसल, साल 1987 में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) की स्वर्ण जयंती के हिस्से के रूप में भारत और पाकिस्तान के बीच फ्रेंडली मैच के तौर पर एक टेस्ट और वनडे सीरीज का आयोजन किया गया था. इसके लिए भारत दौरे पर आई पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 20 जनवरी को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में भारत के साथ वॉर्मअप मैच खेला था. इस मैच के दौरान लंच ब्रेक के चलते पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर लंच के लिए होटल चले गए. फिर वे मैच शुरू होने के बाद मैदान पर नहीं आए. इसकी वजह पाकिस्तान को 1 फील्डर की कमी का सामना करना पड़ा. ऐसे में पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान ने भारत से एक खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजने के लिए कहा. इस पर बाउंड्री लाइन के पास मौजूद सचिन तेंदुलकर को पाकिस्तान के लिए फील्डिंग करने के लिए मैदान पर भेजा गया.

इमरान खान कब बने प्रधानमंत्री?

इमरान खान ने साल 1992 तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया. फिर इमरान खान ने शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना की. इसके बाद उन्होंने 1996 में अपनी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की स्थापना की. उनका मकसद था पाकिस्तान की सियासत पर दशकों से हावी दो बड़ी पार्टियों, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को बड़ी चुनौती पेश करना. फिर साल 2002 में इमरान खान पहली बार संसद सदस्य चुने गए. इसके बाद 2013 के राष्ट्रीय चुनावों में PTI देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई. कई सालों तक राजनीतिक संघर्ष के बाद इमरान खान 18 अगस्त, 2018 को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए. इसके बाद 2022 में अविश्वास प्रस्ताव द्वारा इमरान खान को प्रधानमंत्री से हटाया गया.

former pm imran khan

इमरान खान ने की 3 शादियां

क्रिकेटिंग करियर के दौरान इमरान खान की इमेज एक प्लेबॉय के तौर पर सामने आई. उनकी जिंदगी विवादों से भरी रही है. इसकी एक वजह थी कि इमरान खान ने 3 शादियां की थीं. इमरान ने साल 1995 में जेमिमा गोल्डस्मिथ से पहली शादी की थी. उस वक्त इमरान की उम्र 42 साल और जेमिमा 21 साल की थीं. ब्रिटिश अरबपति सर जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी जेमिमा ने इमरान खान से शादी से पहले मुस्लिम धर्म को अपनाया था. उन दोनों की शादी 9 साल तक चली, जिसके बाद 2004 में उनका तलाक हो गया. जेमिमा से इमरान खान के 2 बेटे सुलेमान इशा खान और कासिब खान हैं.  ये दोनों बच्चे अब इंग्लैंड में अपनी मां के साथ रहते है.

cricketer imran khan wife

जेमिमा से तलाक होने के बाद इमरान ने 11 साल तक इमरान खान ने शादी नहीं की. फिर 2015 में उन्होंने पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश जर्नलिस्ट रेहम खान से शादी रचाई. उस समय इमरान की उम्र 63 साल हो गई थी, जबकि रेहम 42 साल की थीं. रेहम खान की भी यह दूसरी शादी थी. इन दोनों की शादी सिर्फ 10 महीने तक ही चल पाई, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया.

फिर इमरान खान ने 2018 में बुशरा मनेका से तीसरी शादी से की. उस समय इमरान की उम्र 65 साल हो गई थी, जबकि बुशरा 40 साल की थीं. बुशरा की पहली शादी से 5 बच्चे थे. फिलहाल इमरान खान के साथ बुशरा बीबी भी जेल में कैद हैं. जनवरी 2025 में पाकिस्तान की अदालत ने अल कादिर ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान को 14 साल और बुशरा को 7 साल की सजा सुनाई थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

भगवान से मांगी मन्नत नहीं हुई पूरी, तो पुजारी को ही कर लिया किडनैप; रखी ऐसी डिमांड…जान रह जाएंगे हैरान

Noida Crime News: नोएडा के पुजारी अनिल तिवारी को कथित तौर पर मन्नत पूरी न…

Last Updated: September 14, 2026 09:07:54 IST

Bigg Boss 20: सलमान ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास, छिनी खास पावर; अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : सलमान खान ने इस वीकेंड के वार में…

Last Updated: September 14, 2026 08:50:59 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले रुकिए! दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज कितनी है कीमत?

LPG Prices Today: 1 सितंबर को 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹9.50…

Last Updated: September 14, 2026 08:21:49 IST

Womens Asia Cup 2026: किसने लिया था मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी न लेने का फैसला? हेड कोच मजूमदार ने किया बड़ा खुलासा

Mohsin Naqvi: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर शानदार परफॉर्मेंस के एशिया कप 2026…

Last Updated: September 14, 2026 08:02:06 IST

UP Petrol Diesel Price 14 September: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले रुकिए! आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए कितना देना होगा?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: September 14, 2026 07:31:01 IST