IGI Airport: दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात का मामला पूरी तरह बिगड़ा हुआ है. 220 फ्लाइटें देरी से चल रही हैं तो 40 को रद्द कर दिया गया है. और 10 विमानों का अपनी रूट से डायवर्ट किया गया है. खराब दृश्यता की वजह से यातायात बाधित हो गया है और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को सलाह दी गई है की घर से निकलने के पहले स्टेटस जरूर चेक करें. ज्यादा घने कोहरे की वजह से फ्लाइट लैंडिंग में भी समस्या आई है. सुबह की जानकारी के अनुसार, 40 फ्लाइटें रद्द की गई हैं और चार को दूसरे हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दिया गया है. इसको देखते हुए कई एयर लाइन कंपनियों जैसे इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी की है. भारत की तीनों बड़ी एयरलाइनों ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि कोहरे के कारण कई हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. मौसम पर हमारी नजर बनी हुई है और सुरक्षित हवाई यातायात की वजह से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. नागरिक विमानन मंत्रालय का एडवाइजरी नागरिक विमानन मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी की और कहा है कि यात्री अपने घर से निकलने के पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें. इसके लिए अपनी एयरलाइन की वेबसाइट या एप पर चेक कर लें. Heavy Fog Alert for Northern IndiaDelhi (DEL) & other airports in Northern India are experiencing dense fog, severely affecting visibility.For Passengers:Before heading to the airport, please check the latest flight status with your airline.Check flight information on the… — MoCA_GoI (@MoCA_GoI) December 15, 2025 इंडिगो की एडवाइजरी इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा की लो विजिबलिटी के कारण दिल्ली में उसकी उड़ानों पर असर पड़ा है. Travel Advisory Low visibility and fog over #Delhi may impact flight schedules. We are closely monitoring the weather and doing our best to get you where you need to be, safely and smoothly.We request that you stay updated on your flight status via our website or app.… — IndiGo (@IndiGo6E) February 2, 2026 स्पाइसजेट की एडवाइजरी स्पाइसजेट ने एडवाइजरी में कहा, दिल्ली (DEL) में खराब मौसम (कम विजिबिलिटी) के कारण, सभी डिपार्चर/अराइवल और उनसे जुड़ी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें. #WeatherUpdate: Due to bad weather (poor visibility) in Delhi (DEL), all departures/arrivals and their consequential flights might get affected. Passengers are requested to keep a check on their flight status via https://t.co/2wynECZugy. — SpiceJet (@flyspicejet) December 14, 2025 एयर इंडिया की एडवाइजरी एयर इंडिया ने एडवाइज जारी करते हुए कहा की, घने कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ रहा है. #TravelAdvisory Poor visibility due to dense fog is impacting flight operations in Delhi and parts of Northern India. Please check your flight status at: https://t.co/6ajUZVeeIM before heading to the airport. — Air India (@airindia) December 15, 2025