<
Categories: दिल्ली

DUSU Election Result 2026: ABVP का दबदबा, जानें किस पद पर किसने मारी बाजी और किसको मिले कितने वोट?

DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव के नतीजों ने इस बार सबको हैरान कर दिया है. जहाँ एक तरफ मुख्य छात्र संगठनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी बड़ा फेरबदल कर दिया. जानिए इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी में किसकी सरकार बनी और वोटों का क्या गणित रहा...

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस चुनाव में आरएसएस समर्थित ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) का दबदबा देखने को मिला. ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज की. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी.

चुनाव के दौरान ABVP और कांग्रेस समर्थित NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों और समाजवादी छात्र सभा (SCS) ने भी अपने प्रदर्शन से मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.

कौन किस पद पर जीता?

  • अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
  • उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
  • सचिव: रिया छबरी (ABVP)
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्‍यराज सिंह (ABVP)

DUSU Election Result 2026 1

किसको मिले कितने वोट? (19वें दौर के आंकड़े)

1. अध्यक्ष पद

  • यश डबास (ABVP): 22,434 वोट (विजेता)
  • विजय शंकर मीणा (NSUI): 21,390 वोट

2. उपाध्यक्ष पद

  • दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 28,873 वोट (विजेता)
  • ईशु मौर्या (ABVP): 15,346 वोट
  • वीर छत्रथ (NSUI): 4,010 वोट

3. सचिव पद

  • रिया छबरी (ABVP): 19,846 वोट (विजेता)
  • नम्रता चौधरी (NSUI): 13,963 वोट

4. संयुक्त सचिव पद

  • लक्ष्यराज चौधरी (ABVP): 14,965 वोट (विजेता)
  • विशेष यादव (SCS): 14,836 वोट
  • गोपाल चौधरी (NSUI): 14,482 वोट

वोटिंग और चुनाव से जुड़े अहम मुद्दे
शुक्रवार को हुए इस मतदान में कुल 40.46 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनावों को हमेशा से देश की राजनीति का शुरुआती दौर माना जाता है. इस बार का चुनाव युवाओं और छात्रों के नजरिए से बेहद खास रहा. चुनाव से ठीक पहले जंतर-मंतर पर हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन ने छात्रों और नई पीढ़ी (Gen-Z) के मूड को जाहिर कर दिया था. इसके अलावा, सत्य निकेतन स्थित एक पीजी (PG) में हुए दर्दनाक हादसे का मुद्दा भी चुनाव प्रचार के दौरान सुर्खियों में छाया रहा, जिसमें कुछ छात्रों की जान चली गई थी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST

Karwa Chauth 2026: 29 कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

karva chauth kab hai: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 9, 2026 20:23:49 IST

2027 ही नहीं 2028 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

T. Suman on Bhuvneshwar Kumar: 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार…

Last Updated: October 9, 2026 19:52:40 IST

वडोदरा में आई-क्यू का मायोपिया क्लिनिक, बच्चों की आंखों की समय पर देखभाल पर जोर

बच्चों में मायोपिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने वडोदरा…

Last Updated: October 9, 2026 19:22:14 IST