E Bike Didi Scheme: दिल्ली सरकार एक नई योजना शुरू करने पर विचार कर रही है. ये योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए होगी. दरअसल दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए ‘ई-बाइक दीदी योजना’ शुरू करने की प्लानिंग कर रही है. इसके तहत महिला ड्राइवर इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक चलाएंगी. वे महिला पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाएंगी. दिल्ली सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित, सस्ता और आरामदायक सफर देना चाहती है. आइए जानते हैं क्या है योजना और कैसे कर सकेंगे बुकिंग?
क्या है ई-बाइक दीदी योजना?
बता दें कि दिल्ली सरकार ई बाइक दीदी योजना शुरू करने की प्लानिंग कर रही है. ये एक खास ट्रांसपोर्ट सर्विस होगी, जो केवल महिलाओं के लिए होगी. इसमें महिला राइडर्स होंगी, जो महिला यात्रियों को मेट्रो स्टेशन, पर्यटन स्थलों और दूसरी जगहों पर छोड़ेंगी. ये शहर में अकेले इधर-उधर जाने वाली महिलाओं के लिए आरामदायक होता है. इससे महिलाओं को सुरक्षित सफर मिलेगा. कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार पहले इस प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च करेगी. इसकी सफलता के बाद इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा. इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और महिला यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी.
ई बाइक योजना के लिए कौन है पात्र?
- इस योजना के तहत लाभ पाने वाली महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए.
- लाभार्थी महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए.
- महिला के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
- साथ ही उन महिलाओं को सरकार की तरफ से प्रशिक्षण किया जाएगा.
हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हो सकता है कि नियम योजना बनने के बाद नियमों में कुछ बदलाव किए जाएं और दस्तावेजों की लिस्ट में बदलाव किए जा सकते हैं.
कैसे कर सकें बुकिंग?
उम्मीद है कि सरकार इस योजना को लागू करने के लिए भारत टैक्सी के साथ समझौता कर सकता है. इसकी वजह ये है कि हाल ही में दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी DTTDC ने भारत टैक्सी के साथ समझौता किया. ऐसे में महिलाएं भारत टैक्सी के ऐप या वेबसाइट के साथ मिलकर काम कर सकती हैं. वे ई बाउक बुकिंग कर सकती है. ये खास सुविधा केवल महिला यात्रियों के लिए होगी.