Live TV
Search
Home > देश > क्या LPG बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, साल में कितने मिलेंगे सिलेंडर, क्या है सच्चाई?

क्या LPG बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, साल में कितने मिलेंगे सिलेंडर, क्या है सच्चाई?

LPG Cylinder Booking Rules: सोशल मीडिया पर तेजी से खबर फैल रही है कि LPG सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है. कहा जा रहा है कि लोगों को 35 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा. इस पर सरकार और इंडियन ऑयल की तरफ से स्पष्टीकरण जारी किया गया है.

Written By: Deepika Pandey
Edited By: Sujeet Kumar
Last Updated: 2026-03-25 17:29:55

Mobile Ads 1x1

LPG Cylinder Booking Rules: LPG गैस की कमी और बढ़ती मांग के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और सप्लाई को देखते हुए गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. कहा जा रहा था कि पहले जहां 25 दिनों में गैस बुकिंग कराई जा सकती थी, अब उसके लिए 35 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. इस खबर के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और सोशल मीडिया के साथ ही आम लोगों में भी इसकी चर्चा बढ़ गई. हालांकि अब इस खबर को लेकर सरकार और गैस कंपनियों ने स्पष्टीकरण जारी किया है.

क्या है हकीकत?

सोशल मीडिया पर LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव की बात जब सरकार के पास पहुंची, तो उन्होंने नियमों को लेकर अपनी बात बताई. PIB ने इसके लिए एक विज्ञप्ति जारी की, जिसके जरिए स्पष्ट किया गया कि एलपीजी गैस बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मौजूदा रिफिल बुकिंग समय सीमाएं पहले की तरह ही हैं. इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में गैस बुकिंग की जाएगी.

केंद्र सरकार ने की अपील

साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से अपील की गई कि इस तरह की गलत जानकारियों पर विश्वास न करें. इसे किसी के साथ शेयर न करें और LPG रिफिल की अनावश्यक बुकिंग या घबराहट में बुकिंग न करें. सरकार ने कहा कि देश में पर्याप्त एलपीजी स्टॉक मौजूद है. आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.

गैस कंपनी ने किया पोस्ट

इसके साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की तरफ से भी एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को भ्रामक बताया गया है. गैस कंपनी की तरफ से पोस्ट शेयर कर लिखा गया, ‘LPG रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में बदलाव के दावे करने वाली रिपोर्टें गलत हैं. मौजूदा समय-सीमा (शहरी इलाकों में 25 दिन / ग्रामीण इलाकों में 45 दिन) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और पूरे देश में LPG की आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है. कृपया केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और घबराकर बुकिंग करने से बचें.’ 

सोशल मीडिया पर दावा

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट शेयर की गई थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है. सबसे बड़ा बदलाव किलो वाले सिलेंडर के लिए किया गया है. पहले जहां लोग 25 दिनों के अंदर दूसरे सिलेंडर के लिए बुकिंग कर सकते थे, वहीं अब इस सीमा को  दिन आगे बढ़ाकर  दिन कर दिया गया है. ये नियम खासकर उन लोगों के लिए है, जिनके पास दो कनेक्शन हैं. हालांकि ये खबर पूरी तरह से भ्रामक हैं.

MORE NEWS