Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Gautam Singhania: रेमंड का असली मालिक कौन, कैसे खड़ी की अरबों की संपत्ति, नेट वर्थ, बिजनेस और फैमिली

Gautam Singhania: रेमंड का असली मालिक कौन, कैसे खड़ी की अरबों की संपत्ति, नेट वर्थ, बिजनेस और फैमिली

Gautam Singhania: मालदीव में पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट पलटी. रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर को मामूली चोटें आईं, जबकि दो भारतीय पुरुषों लापता और तलाश जारी है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-03-21 08:52:56

Mobile Ads 1x1

Gautam Singhania: मालदीव में शुक्रवार सुबह पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के पलट जाने से रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें लगी है. जबकि रैली ड्राइवर हरि सिंह समेत दो भारतीय पुरुषों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है और उनकी तलाश जारी है. उनके प्रवक्ता ने बताया है की कि उन्हें बचा लिया गया है और मुंबई वापस लाया गया है, जहां वे स्वस्थ हो रहे हैं.

कौन हैं गौतम सिंघानिया?

गौतम सिंघानिया एक अरबपति उद्योगपति हैं, जो वर्तमान में रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और एमडी हैं. रेमंड ग्रुप दुनिया का सबसे बड़ा सूटिंग गारमेंट्स निर्माता कंपनी है. फोर्ब्स के अनुसार, सिंघानिया की कुल संपत्ति भारतीय मुद्रा में लगभग 11,658 करोड़ रुपये है.

जन्म और शुरुआती शिक्षा

गौतम सिंघानिया का जन्म 9 सिंतबर 1965 को हुआ.  उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल और कैथड्रल ऐंड जॉन कैनन स्कूल से की. उसके बाद वह कम उम्र में ही साल 1990 के समय वह रेमंड ग्रुप के डायरेक्टर बन गए. 1999 में कंपनी के एमडी बनें और उसके बाद साल 2000 में चेयरमैन भी बन गए. गौतम की शादी नवाज मोदी सिंघानिया से हुई थी और इनकी दो बेटियां नीसा और निहारिका  हैं.

गौतम सिंघानिया का नवाज मोदी से तलाक

गौतम सिंघानिया ने अपनी 32 साल की पत्नी नवाज मोदी से अलग होने की घोषणा की. सिंघानिया ने अपने बयान में कहा कि वे दोनों अपनी दो बेटियों की परवरिश साथ मिलकर करते रहेंगे.

लग्जरी कारों के शौकीन

सिंघानिया लग्जरी कारों के शौकीन हैं. उनके लग्जरी कार कलेक्शन में फेरारी 458, लोटस एलिस, होन्डा एस 2000 और लेम्बोर्गिनी जैसी कई कारें शामिल हैं. इसके अलावा भी उनके पास कई लग्जरी कारें मौजूद हैं. गौतम सिंघानिया बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं. इसी बात को समझते हुए उनके पिता ने उनके 18वें बर्थडे पर एक लग्जरी कार भी गिफ्ट की थी.

MORE NEWS