Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Viral Video: मेरा जी लागे से बप्पा में! DJ पर चल रहा था गाना, मस्जिद पर चढ़ फहराया झंडा; वीडियो वायरल

Viral Video: मेरा जी लागे से बप्पा में! DJ पर चल रहा था गाना, मस्जिद पर चढ़ फहराया झंडा; वीडियो वायरल

Hanuman Jayanti 2026: धर्म के नाम पर दंगे और फसाद करने वालों के हजारों वीडियो सामने आते हैं. इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे.

Written By: Heena Khan
Last Updated: April 3, 2026 11:11:25 IST

Mobile Ads 1x1

Hanuman Jayanti 2026: धर्म के नाम पर दंगे और फसाद करने वालों के हजारों वीडियो सामने आते हैं. इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में कल यानी 2 अप्रैल दोपहर करीब 1:30 बजे, एक धार्मिक शोभा यात्रा ने कुछ ऐसा किया जो काफी अजीब था, जुलूस निकालते समय दो युवक एक मस्जिद के वजू खाने (हाथ-मुंह धोने की जगह) पर बनी टिन की छत पर चढ़ गए और उन्होंने वहां भगवा झंडा लहराया. जिसके बाद मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें देख लिया और उन्हें नीचे उतार दिया. वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो से मचा हड़कंप 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं किसी धर्म को आहत करने वाले इस वीडियो की अब जांच जारी है. इस घटना में शामिल कुछ युवकों की पहचान भी कर ली गई है; लेकिन, अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. भविष्य में यदि कोई शिकायत दर्ज की जाती है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव समारोहों के बीच, तुगलकाबाद इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रही शोभा यात्रा के दौरान अशांति की खबरों के बाद, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया.

Flight Booking: फ्लाइट यात्रियों के लिए बुरी खबर! अब प्लेन में नहीं मिलेगी मुफ्त सीट, केंद्र ने पलटा फैसला

मस्जिद के पास पुलिस की पहरेदारी 

बता दें कि इस हरकत के बाद पुलिस की एक टीम अभी भी मौके पर तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है. एबीपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले को लेकर  मोहम्मद आसिफ ने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान, कुछ लोग मस्जिद पर चढ़ गए और ‘जय श्री राम’ तथा अन्य नारे लगाने लगे, जबकि कुछ अन्य लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया. अब स्थिति शांत है. मस्जिद के आसपास के इलाके में पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की भारी टुकड़ी तैनात की गई है. इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए, मस्जिद समिति के सदस्य हाजी सादी हाजी ने कहा, “इसी मस्जिद से सटे हुए मंदिर में पानी की आपूर्ति की जाती है; फिर भी आज ऐसी घटना घटित हुई. ऐसे माहौल में जीने से तो मर जाना ही बेहतर है. इससे पहले ऐसा कुछ भी कभी नहीं हुआ; मैं यहां पिछले 79 वर्षों से रह रहा हूं.”

Gold Rate Today 3 April 2026: सोने की कीमतों में जोरदार ट्विस्ट! आज का रेट बना देगा अमीर या बढ़ाएगा टेंशन?

MORE NEWS