<
Categories: दिल्ली

Weather Update: सावधान! अब पड़ने वाली है हड्डियां जमा देने वाली ठंड, चलेगी ऐसी बर्फीली हवाएं…ना रजाई आएगी काम ना कंबल!

Cold Wave Alert: उत्तर भारत के लोगों को ठंड से जरा भी राहत नहीं मिलती नजर आ रही है. पारा लगातार नीचे गिरता नजर आ रहा है. साथ ही ठंडी हवाएं की मार भी जारी है. हालांकि अभी तो असली सर्दी बाकी है.

Delhi-Ncr Weather Update: देश के पहाड़ी इलाकों (Delhi-Ncr Weather) में बर्फबारी शुरु हो गई है, जिसके कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरु हो गई है. बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में साफतौर पर देखने के लिए मिल रहा है. गुरुवार के दिन काफी ज्यादा ठंडा था. शीतलहर के कारण तापमान भी नीचे गिर गया था. हालांकि, अभी तो असली ठंड पड़ना बाकी है. उत्तर भारत के लोगों को ठंड से फिलहाल किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है. आने वाले दिनों में तापमान और भी ज्यादा नीचे गिरेगा. असली ठंड और शीतलहर तो झेलना अभी बाकी है. 

ठंड का सितम जारी

आज शुक्रवार 5 दिसंबर को भी सर्दी हवाएं उत्तर भारत में वैसी ही महसूस होंगी. मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन आसमान में धुंध देखने को मिलेगा. जिसके दौरान तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है. सुबह और शाम को सर्दी बढ़ सकती है. 5 दिसंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस तक रहने के अनुमान जताया है. हालांकि, मनाली में अधिकतम तापमान 06 डिग्री और न्यूनतम तापमान 02 डिग्री तक रहने वाला है. मौसम विभाग की और से कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिसंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है. 

दिल्ली में सांस लेना मुश्किल

दिल्ली में हवा अभी भी काफी ज्यादा खराब है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक्यूआइ 304 दर्ज किया गया है. रविवार तक इसमें सुधार की कम ही आशंका जताई गई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी दिल्ली में अपने दो दिन के दौरे पर आए हैं. बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में देखने को मिली थी. लेकिन दिल्ली की हवा अभी भी सांस लेने लायक नहीं है.

पिछले 4 दिनों का AQI

  • 30 नवंबर – 279
  • 1 दिसंबर – 304
  • 2 दिसंबर –  372
  • 3 दिसंबर – 342
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST