Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Indian Railways News: यात्रियों को राहत, अब इन ट्रेनों में 45 रुपये तक सस्ता हुआ सफर, हटा सुपरफास्ट टैग

Indian Railways News: यात्रियों को राहत, अब इन ट्रेनों में 45 रुपये तक सस्ता हुआ सफर, हटा सुपरफास्ट टैग

भारतीय रेलवे न्यूज: अब हावड़ा से लखनऊ होकर देहरादून और जम्मू तवी जाने वाली 6 ट्रेनों नहीं लगेगा सुपरफास्ट चार्ज. रेलवे के इस बड़े फैसले से यात्रियों का राहत मिलेगी.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-12 12:29:08

Mobile Ads 1x1
भारतीय रेलवे न्यूज: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. इसमें छह ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा वापस ले लिया गया है. इस फैसले के बाद इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को किराया कम देना पड़ेगा. सुपरफास्ट टैग हटने के साथ ही प्रति यात्री लगने वाला अतिरिक्त सुपरफास्ट किरारया खत्म हो जाएगा, जिससे टिकट का दाम कम हो जाएगा.
 
हावड़ा से लखनऊ होकर देहरादून और जम्मू तवी जाने वाली 6 ट्रेनों के सुपरफास्ट के चै को हटा दिया गया है. अब इन ट्रेनों का परिचालन मेल एक्सप्रेस के तौर पर किया जाएगा. इस बड़े बदलाव के कारण इन सभी ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए गए हैं.

क्या होता है सुपरफास्ट शुल्क?

जिन ट्रेनों की औसत रफ्तार तय मानक जिसमें मेल या एक्सप्रेस के मुकाबले अधिक गती से ऊपर चलतील है, उन्हें सुपरफास्ट का दर्जा दिया जाता है. इस सुपरफास्ट टैग के साथ सुविधा के लिए यात्रियों से अलग से सुपरफास्ट का शुल्क वसूला जाता है. आमतौर पर यह शुल्क श्रेणी के आधार पर अलग-अलग होता है. इसका शुल्क 15 रुपये से लेकर 45 रुपये तक सस्ता हो सकता है.

होली पर स्पेशल ट्रेनों का भी फैसला

सुपरफास्ट का दर्जा खत्म होने के कारण इन ट्रेनों में अब सुपरफास्ट का एक्स्ट्रा चाज नहीं लगेगा, जिसकी वजह से यात्रियों का किराया सस्ता हो जाएगा. इन सबके बीच रेलवे ने होली त्योहार के शुभ मौके पर यात्रियों की बढ़ती तादात को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का भी फैसला किया गया है.

 अब नए नंबर से चलेंगी ट्रेने

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार 13 से 16 फरवरी के बीच नए नंबर प्रभावी कर दिए जाएंगे. इन ट्रेनों में 12327 हावड़ा-देहरादून सुपरफास्ट अब ट्रेन नंबर 13035 हावड़ा-देहरादून मेल बनजाएगी और 14 फरवरी से चलने लगेगी.
वापसी में यह ट्रेन देहरादून-हावड़ा 15 फरवरी से 12238 नंबर की बजाय 13036 से चलना प्ररंभ कर देगी. ट्रेन नंबर 12369 हावड़ा-देहरादून सुपरफास्ट 13 फरवरी से मेल ट्रेन के तौर पर नए नंबर 13037 से चलने लगेगी. लौटने में इस ट्रेन का नंबर 13037 हो जाएगा जो देहरादून से हावड़ा के लिए 14 फरवरी से चलने लगेगी.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > Indian Railways News: यात्रियों को राहत, अब इन ट्रेनों में 45 रुपये तक सस्ता हुआ सफर, हटा सुपरफास्ट टैग

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-12 12:29:08

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS