IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में आज भी खौफ का माहौल है. इसी बीच एक बार फिर खौफ में डाल देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट, जिसमें 160 यात्री सवार थे, उसकी शनिवार को इंजन में खराबी के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. सूत्रों के अनुसार, बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे. फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार, फ़्लाइट सुबह 10.59 बजे लैंड हुई.
10:53 बजे मिली कॉल
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना तब हुई जब विमान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा था. दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 10:53 बजे अलर्ट मिला और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, “दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई. अग्निशमन विभाग को सुबह 10:53 बजे कॉल मिली. विभाग का कहना है कि विमान सुरक्षित उतर गया है.” दिल्ली पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा, “इंडिगो का एक विमान विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रहा था, तभी उसमें इंजन फेल होने जैसी स्थिति पैदा हो गई. विमान IGI हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया.
दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने से पहले विमान को “इंजन फेल होने जैसी स्थिति” का सामना करना पड़ा था. इस बीच, दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उन्हें सुबह 10:53 बजे एक आपातकालीन कॉल मिली थी, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि तब तक विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका था. इसके बाद से हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हो गए हैं. अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है.