Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली में इंस्टाग्राम विवाद ने ली जान, शादी की फोटो पर कमेंट के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली में इंस्टाग्राम विवाद ने ली जान, शादी की फोटो पर कमेंट के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

Instagram Controversy: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक इंस्टाग्राम वेडिंग पोस्ट पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद हुआ और जानलेवा रूप ले लिया. परिवार के सदस्यों द्वारा विवाद को सुलझाने की कोशिश के बाद एक पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 24, 2026 15:25:00 IST

Mobile Ads 1x1
Delhi: यह घटना दिल्ली के सदर बाजार इलाके का है. इसमें इंस्टाग्राम पर एक सोशल मीडिया कमेंट मामला एक क्रूर हत्या में बदल गया. जहां कथित तौर पर एक रिश्तेदारों ने व्यक्ति की चाकू मारकर जान ले ली है. घटना की शुरुआत एक शादी की इंस्टाग्राम स्टोरी पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट किए जाने से शुरु हुई. मृतक की पहचान सतीश के नाम से हुई है, जिन्होंने हाल ही में अपनी बेटी की कोर्ट मैरिज की थी. लड़की ने इस खुशी के मौके की तस्वीरें ऑनलाइन साझा की थीं. हालांकि, पोस्ट पर कुछ युवकों की टिप्पणी ने दोनों पक्षों के बीच विवाद का मामला बना दिया.

मामले को सुलझाने की कोशिश

शुरुआत में यह मामला सोशल मीडिया तक सीमित रहा लेकिन बाद में यह विवाद जल्द ही आमने-सामने की झड़प में बदल गया. पीड़ित परिवार के सदस्यों के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार (20 फरवरी) को मामले को सुलझाने और तनाव कम करने की कोशिश में आरोपी परिवार से बात करने की कोशिश की. लेकिन स्थिति हिंसक तब हो गई जब आरोपी और उसके अन्य परिजनों ने कथित तौर पर में परिवार पर उस समय हमला कर दिया, जब वे अपने घर से लौट रहे थे. 

घर लौटने के दौरान अचानक हमला

घर लौटने के दौरान अचानक उन पर हमला कर दिया गया, पहले शारीरिक रूप से और फिर चाकू से मारा गया. हमले के दौरान, सतीश को आरोपियों में से एक ने सीने में चाकू मार दिया, जबकि उसकी पत्नी और बेटी को भी पीटा गया. घायल सतीश को तत्काल हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित अमन के साथ उसके पिता अश्वनी और बहन तान्या को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपितों से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली में इंस्टाग्राम विवाद ने ली जान, शादी की फोटो पर कमेंट के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 24, 2026 15:25:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS