अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में IFUNA ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मीडिया और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके नेतृत्व और उपलब्धियों का जश्न मनाया.
International Women’s Day: नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन्स (IFUNA) द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज और मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.
इस अवसर पर मीडिया क्षेत्र की वरिष्ठ प्रशासिका श्रीमती विनया श्रीराम जोशी (Vinaya Shriram Joshi) को अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान मीडिया और प्रसार माध्यम के क्षेत्र में वर्षों से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया. यह सम्मान सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश और मद्रास हाई कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश इंद्र बनर्जी के हाथों प्रदान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं जस्टिस बनर्जी ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिला पत्रकारों, मीडिया शिक्षकों और पेशेवरों को सम्मानित करना था, जिनके कार्यों ने भारत में लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कार्यक्रम में पत्रकार, शिक्षाविद, राजनयिक, न्यायपालिका के सदस्य, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, कॉर्पोरेट लीडर और छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए.
कार्यक्रम का आयोजन वैश्विक थीम “Rights. Justice. Action. for All Women and Girls” के तहत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान IFUNA के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) शंभूनाथ श्रीवास्तव ने समानता, न्याय और मानव गरिमा के मूल्यों को आज की सार्वजनिक जीवन में अत्यंत प्रासंगिक बताया.
कार्यक्रम में कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इनमें शंभूनाथ श्रीवास्तव, जो IFUNA के अध्यक्ष भी हैं, सुरेश श्रीवास्तव और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती मुनीश सभरवाल शामिल थे. इसके अलावा रिवर इंजीनियरिंग कंपनी के अध्यक्ष A. K. Agrawal भी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन दीपक पर्वतीयर ने किया.
कार्यक्रम के अंत में सम्मानित हस्तियों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया. सम्मान प्राप्त करते हुए विनया श्रीराम जोशी ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…