Kuldeep Singh Arrested: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22 साल के कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. यह गैंगस्टर Kaushal Chaudhary गैंग से एसोसिएट है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप शूटर बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की योजना बना रहा था.
कुलदीप सिंह गिरफ्तार
Kuldeep Singh Arrested: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22 साल के कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. यह गैंगस्टर Kaushal Chaudhary गैंग से एसोसिएट है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप शूटर बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की योजना बना रहा था.
आरोपी का मकसद गैंग की दबदबा बढ़ाना और एक्सटॉर्शन नेटवर्क फैलाना था. एंटी-गैंगस्टर स्क्वॉड ने सेक्टर-17, द्वारका के पास ट्रैप कर आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा लिया है.
तलाशी में एक PX-30 ऑटोमैटिक पिस्टल (7.62 mm), एक 7.65 mm पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए. आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. जांच में सामने आया कि आरोपी विदेश में बैठे गैंग हैंडलर Pawan Shokeen और Gurdeep के निर्देश पर काम कर रहा था. कुलदीप 2024 में पंजाब के 5 करोड़ उगाही-फायरिंग मामले में भी शामिल था और अगस्त 2025 में जमानत पर बाहर आया था. आरोपी ने टारगेट की रेकी कर ली थी और पंजाब-यूपी के गैंग सदस्यों से एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में था.
बता दें कि जिस स्कूटी को आरोपी इस्तेमाल कर रहा था वह स्कूटी उत्तर प्रदेश के मुरादनगर से चोरी की पाई गई. पुलिस अब पूरे गैंग नेटवर्क और विदेश में बैठे अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. इस आरोपी के पकड़े जाने से अब नई जानकारी भी पुलिस को मिल सकती है. साथ ही आरोपी के और कितने लोग दिल्ली या आसपास के इलाके में हैं या कहां है, इसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है. इस आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है.
कुलदीप पहले भी पंजाब में 5 करोड़ रुपए की रंगदारी और फायरिंग के मामले में अरेस्ट हो चुका है. वह अगस्त 2025 में जमानत पर बाहर आया था. दिल्ली और पंजाब में कुलदीप पर कई मामले दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार, पिता की हत्या के बाद से कुलदीप गलत संगत में पड़ जाने से जुर्म के रास्ते पर चल पड़ा. वह बीए की पढ़ाई कर रहा था, जिसे उसने बीच में ही छोड़ दिया और गलत लोगों की संगत का असर उस पर हो गया. अब पुलिस इस आरोपी से पूछताछ में लगी हुई है.
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रोबोट विवाद के बाद अब 'लव ट्रायंगल' पर मचा बवाल. बॉयफ्रेंड के…
Elderly Woman AI Love: एक 84 साल की महिला को एक AI कैरेक्टर से गहरा…
Aaj ka Panchang 26 March 2026:Kal ka Panchang 26 March 2026: आज 30 मार्च 2026,…
Bruxism: सोते समय दांत पीसने (ब्रक्सिज्म) का क्या मतलब है? जानें कि क्या यह तनाव,…
असम चुनाव 2026: क्या ब्रह्मपुत्र नदी सिर्फ भूगोल नहीं, बल्कि राजनीति भी बांटती है? जानिए…
Swallowing Chewing Gum: क्या च्यूइंग गम निगलना नुकसानदायक है? अगर गलती से इसे निगल लिया…