Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > फ्लाइट में बीड़ी पीने लगा शख्स, Delhi–Goa उड़ान के टॉयलेट में हरकत, पुलिस केस हुआ दर्ज

फ्लाइट में बीड़ी पीने लगा शख्स, Delhi–Goa उड़ान के टॉयलेट में हरकत, पुलिस केस हुआ दर्ज

Smoking Passenger Inflight: दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में चौंकाने वाली घटना देखने को मिली है. उड़ान के समय एक यात्री को फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पीते हुए पकड़ा गया है. जिसके पास पहले से लाइटर भी मौजूद है. इस मामले में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: March 9, 2026 11:35:36 IST

Mobile Ads 1x1

Smoking Passenger Inflight: दिल्ली से गोवा जाने वाली अकासा एयर फ्लाइट के वॉशरूम में एक यात्री को बीड़ी पीते हुए पकड़ा गया है. एयरलाइन ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है और गोवा पहुंचने पर यात्री को अधिकारियों के सौंप दिया है.

यात्रा के दौरान विमान में धूम्रपान

पुलिस अधिकारी के मुताबक, यह घटना शनिवार की है. दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट QP1625 में घटित हुई है. अधिकारी ने कहा है कि आरोपी आशीष, जो मुख्य रूप से दिल्ली का निवासी है, ने कथित तौर पर यात्रा के दौरान विमान के वॉशरूम में धूम्रपान किया है.

यात्री के पास लाइटर भी मिला

एयरलाइन ने शिकायत करते हुए कहा है कि यात्री के पास एक लाइटर भी पाया गया है. जिससे विमान और उसमें सवार लोगों के लिए संभावित सुरक्षा जोखिम भी पैदा हो सकता है. पुलिस ने कहा कि इस घटना क्रम से उड़ान के दौरान सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी.

गोवा पहुंचने पर अधिकारियों के हवाले

अकासा एयर ने कहा कि उड़ान के दौरान यात्री को धूम्रपान करते पाए जाने के बाद उसके चालक दल ने आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और गोवा पहुंचने पर उसे अधिकारियों के हवाले कर दिया है.

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

भारतीय न्याय संहिता और नागरिक उड्डयन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों के दमन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मोपा हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. अकासा एयर ने कहा कि वह इस मामले में अधिकारियों को पूरा मदद दे रही है. इस केस के आगे की जांच जारी है.

अकासा एयर की तरफ क्या कहा गया?

अकासा एयर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 7 मार्च को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में एक यात्री को टॉयलेट में स्मोकिंग करते पाया गया था. 

MORE NEWS