Mangolpuri Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग में करीब 20 से 25 लोगों के घायल होने की आशंका है. वहीं, 3 से 4 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 5 से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मंगोलपुरी में लगी भीषण आग
Delhi Fire News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट से शुरू होकर तीसरी मंजिल तक फैल गई. हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कई दर्जन लोग मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 20 से 25 लोगों के घायल होने की आशंका है. वहीं, 3 से 4 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 5 से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. आग की भयावहता को देखते हुए अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है.
इस हादसे के बाद फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. जांच का विषय है कि आग किन परिस्थितियों में लगी और यह तीसरी मंजिल तक कैसे फैल गई. साथ ही, यह भी पता लगाया जाना बाकी है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद थे या नहीं.
फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी रहने के बीच मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…
Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र FDA ने विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर शाहरुख…
Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद…
Gwalior karwa chauth wife murder case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी…
Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…